Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पति की कुर्सी पर अब IAS पत्नी का राज, केरल के ब्यूरोक्रेसी में यूनिक रिप्लेसमेंट

Follow on Google News
पति की कुर्सी पर अब IAS पत्नी का राज, केरल के ब्यूरोक्रेसी में यूनिक रिप्लेसमेंट
नई दिल्ली। केरल में एक ऐतिहासिक घटना हुई है, जहां पहली बार एक आईएएस पत्नी ने अपने आईएएस पति को मुख्य सचिव के पद से रिप्लेस किया है। इस घटना ने पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया है। इस तस्वीर में जहां एक तरफ केरल के मुख्य सचिव ने रिटायरमेंट के बाद इस कुर्सी को अगले सीनियर अधिकारी के लिए खाली किया। वहीं ब्यूरोक्रेट होने के साथ ही दोनों पति पत्नी भी हैं। इस तस्वीर में वी. वेणु अपनी पत्नी शारदा मुरलीधरन को पदभार सौंपते हुए दिख रहे हैं। इस पल ने केरल के प्रशासनिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है।

पति की ही जगह लेंगी ब्यूरोक्रेट पत्नी

31 अगस्त को वी. वेणु के रिटायरमेंट के साथ ही उनकी पत्नी शारदा मुरलीधरन ने मुख्य सचिव का पद संभाला। शारदा मुरलीधरन 1990 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, जिन्होंने पहले अतिरिक्त मुख्य सचिव पद के कार्यभार को संभाला था। उनकी नियुक्ति की पुष्टि 21 अगस्त को केरल सरकार द्वारा की गई थी। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने इस घटना को केरल के प्रशासनिक इतिहास में एक दुर्लभ पल करार दिया है।

पति-पत्नी ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

ब्यूरोक्रेसी में इस कपल ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। यह पहली बार है कि केरल की ब्यूरोक्रेसी में एक आईएएस कपल लगातार बिना किसी गैप के मुख्य सचिव का पद संभाल रहा है। इस घटना ने न केवल प्रशासनिक बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से भी एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है।

कौन हैं शारदा मुरलीधरन और वी. वेणु?

शारदा मुरलीधरन ने 2006 से 2012 तक राज्य के महत्वाकांक्षी कुदुंबश्री मिशन का नेतृत्व किया था। इसके अलावा उन्होंने महिला सशक्तिकरण से जुड़ी कई योजनाओं की जिम्मेदारी भी संभाली है। वहीं, डॉ. वी वेणु की प्रारंभिक शिक्षा कोझिकोड के केंद्रीय विद्यालय में हुई और उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री मालाबार क्रिश्चियन कॉलेज से प्राप्त की थी। उनके करियर की शुरुआत त्रिशूर जिले के जिला कलेक्टर के रूप में हुई थी। ये भी पढ़ें- Crime Against Womens : चौंकाने वाली है NCRB की ये रिपोर्ट, देश में हर सप्ताह दर्ज किए गए 5 रेप-मर्डर केस
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts