Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 सहायक कलेक्टर बनाए गए SDM, आदेश जारी

Follow on Google News
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 सहायक कलेक्टर बनाए गए SDM, आदेश जारी
भोपाल। मध्य प्रदेश की प्रशासनिक स्तर पर सर्जरी की प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी में गुरवार देर रात में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2021 बैच के आईएएस (IAS) अफसरों को नई पोस्टिंग दी गई है। इसमें 8 सहायक कलेक्टरों को एसडीएम (SDM) बनाया गया। सामान्य प्रशासन विभाग ने देर रता आदेश जारी कर दिया है।

यहां देखिए सूची…

मंडला से उज्जैन पहुंचे अर्थ जैन

आदेश के मुताबिक, मंडला जिले के सहायक कलेक्टर अर्थ जैन को उज्जैन SDM, छिंदवाड़ा जिले की सहायक कलेक्टर वैशाली जैन को रीवा के हुजूर का SDM, बैतूल के सहायक कलेक्टर दिव्यांशु चौधरी को ग्वालियर के डबरा का SDM बनाया गया है। वहीं नीमच जिले की सहायक कलेक्टर सृजन वर्मा को सिंगरौली का SDM, विदिशा की सहायक कलेक्टर अर्चना कुमारी को जबलपुर के सिहोरा का SDM, शिवपुरी के सहायक कलेक्टर अरविंद कुमार शाह को शहडोल जिले का SDM, धार के सहायक कलेक्टर शिवम प्रजापति को खंडवा के पुनासा का SDM और देवास के सहायक कलेक्टर टी प्रतीक राव को नर्मदापुरम के इटारसी का SDM बनाया गया है।

CM के उप सचिव नीरज वशिष्ठ व TNCP के आयुक्त गुप्ता को हटाया

मध्यप्रदेश शासन ने गुरुवार को दो आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। सीएम के उपसचिव रहे नीरज वशिष्ठ को हटा दिया गया है। उन्हें मंत्रालय में उपसचिव बनाया गया है। वहीं TNCP के डायरेक्टर मुकेश चंद्र गुप्ता को भी हटा दिया गया है। अब वे प्रमुख सचिव के रूप में मध्यप्रदेश शासन, योजना, आर्थिक और सांख्यिकी विभाग देखते रहेंगे। वहीं नगर तथा ग्राम निवेश के आयुक्त मुकेश गुप्ता के स्थान पर आयुक्त श्रम श्रीकांत बनोठ को टीएनसीपी का प्रभार दिया गया है। मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts