Ultraviolette X-47 Venom इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, 343km रेंज, कीमत 2.65 लाख रुपये से शुरू

बेंगलुरू। अल्ट्रावायलेट ने भारत में अपने नए VX-100 प्लेटफॉर्म के साथ X-47 वेनम इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च की है। इस इलेक्ट्रिक बाइक की Indian driving cycle range (IDC) रेंज 343 km और टॉप स्पीड 155 kmph है। यह 5.9 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है और इसमें 12kW DC फास्ट चार्जिंग की सुविधा है। अन्य फीचर्स में रडार-बेस्ड सेफ्टी असिस्टेंस, इंटीग्रेटेड डैशकैम, क्रूज कंट्रोल और 7-इंच की टचस्क्रीन शामिल हैं। पहले 5,000 ग्राहकों के लिए X-47 वेनम की शुरुआती कीमत 2.65 लाख रुपये रखी गई है। इसकी बुकिंग 22 अक्टूबर, 2026 से शुरू होगी, जबकि डिलीवरी नवंबर में शुरू होने की उम्मीद है।
महिंद्रा बोलेरो बोल्ड एडिशन 2026 लॉन्च, ब्रॉन्ज-थीम लुक और रियर कैमरा के साथ
अल्ट्रावायलेट X-47 वेनम की विशेषताएं
- कीमत: 2,65,000 रुपये (शुरुआती कीमत, पहले 5,000 ग्राहकों के लिए)
- IDC रेंज: 343 km
- टॉप स्पीड: 155 kmph
- मोटर पावर: 39 bhp
- चार्जिंग: 12 kW DC फास्ट चार्जिंग
- डिस्प्ले: 7-इंच TFT टचस्क्रीन
- सेफ्टी: रियर रडार, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग और इंटीग्रेटेड डैशकैम
- डिलीवरी: नवंबर 2026अल्ट्रावायलेट X-47 वेनम: परफॉर्मेंस और स्पेसिफिकेशन्स
2.7 सेकंड में 0 से 60 kmph की रफ्तार पकड़ती है
X-47 वेनम में अल्ट्रावायलेट की नई 'UV लाइटफ्यूरी' (UV LIGHTFURY) इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है। यह 39 bhp की पावर और 550 Nm का व्हील टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि यह 2.7 सेकंड में 0 से 60 kmph और 5.9 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 155 kmph है। इस मोटरसाइकिल की IDC रेंज 343 km है और इसका वजन 180 kg है। अल्ट्रावायलेट के अनुसार, यह पिछली पीढ़ी के प्लेटफॉर्म की तुलना में 20 kg तक हल्की है। हाईवे पर सफर को और आरामदायक बनाने के लिए इसमें क्रूज कंट्रोल भी दिया गया है।
बैटरी की परफॉर्मेंस 20 प्रतिशत तक ज्यादा
X-47 वेनम पहली ऐसी मोटरसाइकिल है जिसे अल्ट्रावायलेट (Ultraviolette) के नए VX-100 100V आर्किटेक्चर पर बनाया गया है। इसमें SRB-11 बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह 20% तक ज्यादा एनर्जी डेंसिटी और दोगुनी कूलिंग परफॉर्मेंस देती है। इस बैटरी में कास्ट-एल्युमिनियम हाउसिंग और IP67 प्रोटेक्शन दिया गया है। साथ ही इसमें एक बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम है जिसमें 'पायरो-फ्यूज' (pyro-fuse) लगा है। अगर कोई गंभीर खराबी आती है, तो यह फ्यूज कुछ ही माइक्रोसेकंड में सर्किट को डिस्कनेक्ट कर देता है।
पहली डीसी फास्ट चार्जर की सुविधा
अल्ट्रावायलेट का यह भी दावा है कि इसका थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम 50% ज्यादा तेजी से गर्मी को बाहर निकालता है। चार्जिंग की बात करें तो यह मोटरसाइकिल 12kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और इसके साथ 1.6kW का ऑनबोर्ड चार्जर भी आता है। कंपनी का कहना है कि किसी भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में DC फास्ट-चार्जिंग की सुविधा पहली बार दी गई है। सुरक्षा और टेक्नोलॉजी फीचर्सX-47 वेनम में 'UV हाइपरसेंस' (UV Hypersense) रडार टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें 77GHz का रियर रडार लगा है, जो 200 मीटर दूर तक के वाहनों पर नजर रख सकता है। यह ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन-चेंज असिस्टेंस, ओवरटेक अलर्ट और पीछे से टक्कर होने की चेतावनी (रियर-कोलिजन वार्निंग) जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है।
क्रैश अलर्ट जैसी सुविधा मिलती है बाइक में
अन्य फीचर्स में 7-इंच की TFT टचस्क्रीन, आगे और पीछे लगा इंटीग्रेटेड डैशकैम, मैपल्स (Mappls) नेविगेशन और रियर-कैमरा बेस्ड पार्क असिस्ट शामिल हैं। 'वायलेट AI' (VIOLETTE AI) कनेक्टिविटी पैकेज के जरिए मूवमेंट, गिरने या टो (tow) किए जाने के अलर्ट, रिमोट लॉकडाउन और क्रैश अलर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा अल्ट्रावायलेट ने B-MAX नाम की एक रीयूजेबल सेफ्टी वेस्ट भी पेश की है, जिसे राइडर्स को अतिरिक्त सुरक्षा देने के लिए डिजाइन किया गया है।




















