Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हैदराबाद: सिरिसिल्ला में स्कूल बस से टकराई तेज रफ्तार प्राइवेट बस, कई छात्र घायल

तेलंगाना के सिरिसिल्ला में तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने स्कूल बस को टक्कर मार दी, जिसमें कई छात्र घायल हो गए। वहीं हैदराबाद के KPHB इलाके में बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े 8 दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। कार से शराब की बोतल मिलने के बाद चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है।
हैदराबाद: सिरिसिल्ला में स्कूल बस से टकराई तेज रफ्तार प्राइवेट बस, कई छात्र घायल
सिरिसिल्ला में स्कूल बस से टकराई तेज रफ्तार प्राइवेट बस

तेलंगाना के राजन्ना सिरिसिल्ला जिले में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। सिरिसिल्ला शहर के न्यू बस स्टैंड के पास छात्रों को स्कूल ले जा रही बस को तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूल बस की खिड़कियों के शीशे टूट गए। कांच के टुकड़े लगने से कई छात्र घायल हो गए। हादसे के बाद बस में सवार छात्रों में डर का माहौल बन गया।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंची। घायल छात्रों को तुरंत अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया। पुलिस ने प्राइवेट बस को थाने पहुंचा दिया है। फिलहाल, पुलिस हादसे की वजह का पता लगाने में जुटी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts