Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Hotel Checkout Rules :बाली जैसी शर्मिंदगी से बचना है? होटल से कुछ भी उठाने से पहले ये जान लो

हाल ही में बाली के उबुद से एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने भारतीय पर्यटकों के बीच चर्चा छेड़ दी। कुछ यात्रियों को होटल से सामान अपने साथ ले जाने पर शर्मिंदगी और जुर्माने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा।
बाली जैसी शर्मिंदगी से बचना है? होटल से कुछ भी उठाने से पहले ये जान लो
AI GENERETAED IMAGE

अपनी डेली लाइफ से ब्रेक लेना किसी नहीं पसंद है और फिर इस टाइम को किसी अच्छे जगह पर बिताना। अक्सर हम कोई नई टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जाने के लिए कई प्लानिंग करते हैं। लेकिन इसमें सबसे जरूरी होता है होटल का सिलेक्शन, एक अच्छी लोकेशन जहा से घूमना भी आसान रहे, खर्चा और बेहतर सुविधाएं भी मिले।

क्योंकि यहीं वो चीजें रहती है जिसे ध्यान में रखकर हम इसे सिलेक्ट करते हैं। लेकिन जब हमारी छुट्टियां खत्म हो जाती और जब हम होटल से चैकआउट करते हैं तो हमें कई कन्फ्यूजन होते हैं। होटल से कौन सी चीजें घर ले जाएं और कौन से सामानों को यहीं छोड़ दें। आज इन्हीं सवालों के जवाब आपको यहां मिलेंगे।

असल में, होटल में मिलने वाली हर चीज आपकी नहीं होती। कुछ सामान कॉम्प्लीमेंट्री होता है, यानी उसे इस्तेमाल करने या साथ ले जाने की परमिशन पहले से ही दी गई होती है, जबकि कुछ चीजें पूरी तरह होटल की संपत्ति होती हैं।

यह भी पढ़ें: Therapy For Hearing Loss : बच्चों में ज्यादा असरदार साबित हुई नई जीन थेरेपी, सुनने की क्षमता में सुधार

ये चीजें आप आराम से साथ ले जा सकते हैं

होटल के कमरे में कुछ छोटी चीजें खास तौर पर मेहमानों के उपयोग के लिए ही रखी जाती हैं। इन्हें आप बिना किसी हिचक के अपने बैग में रख सकते हैं

  • मिनी टॉयलेटरीज: छोटे शैम्पू, कंडीशनर और बॉडी लोशन की बोतलें, जिन्हें एक बार इस्तेमाल के लिए रखा जाता है
  • साबुन और शावर कैप: सीलबंद छोटे पैक जो मेहमानों के लिए ही होते हैं
  • डेंटल और शेविंग किट: टूथब्रश, पेस्ट और डिस्पोजेबल रेजर जैसी चीजें
  • डिस्पोजेबल स्लीपर्स: अगर होटल की चप्पलें एक बार इस्तेमाल वाली हैं तो उन्हें ले जाना सामान्य माना जाता है
  • टी-बैग्स और कॉफी सैशे: चाय, कॉफी, शुगर और मिल्क पाउडर जो रूम सर्विस का हिस्सा होते हैं
  • इन चीजों का खर्च पहले से ही आपके कमरे के किराए में शामिल होता है, इसलिए इन्हें ले जाने में कोई दिक्कत नहीं होती।

यह भी पढ़ें: दिल छू लेने वाला VIDEO : 3 महीने की बच्ची को गोद में लेकर बैठी बंदरिया, परिजनों पर किया हमला

ये चीजें होटल की संपत्ति हैं, इन्हें ले जाना मना है

कुछ चीजें होटल बार-बार इस्तेमाल करता है, इसलिए इन्हें ले जाना गलत माना जाता है और कई जगह जुर्माना भी लग सकता है:

  1. तौलिये और बाथरोब- ये धोकर बार-बार इस्तेमाल किए जाते हैं
  2. बेडशीट, तकिए और कुशन- ये होटल की प्रॉपर्टी होती हैं
  3. इलेक्ट्रॉनिक सामान- जैसे हेयर ड्रायर, केतली और अलार्म क्लॉक
  4. बर्तन और ग्लास- मग, गिलास और चम्मच
  5. हैंगर और सजावट का सामान- कमरे की डेकोरेशन और उपयोगी एक्सेसरीज

इन चीजों को बैग में डालना चोरी की श्रेणी में आ सकता है और चेकआउट के समय होटल आपसे इसकी कीमत वसूल सकता है।

बाली की घटना ने चौंकाया

हाल ही में बाली के उबुद से एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने भारतीय पर्यटकों के बीच चर्चा छेड़ दी। कुछ यात्रियों को होटल से सामान अपने साथ ले जाने पर शर्मिंदगी और जुर्माने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा। इसके बाद यह सवाल फिर उठने लगा कि होटल से चेकआउट करते वक्त आखिर क्या चीजें ले जाना सही है और क्या नहीं।

अगर कन्फ्यूजन हो तो रिसेप्शन पर जरूर पूछे

अगर आपको होटल का कोई मग, बाथरोब या कोई अन्य चीज बहुत पसंद आ जाए, तो उसे चुपचाप लेने के बजाय रिसेप्शन पर पूछना बेहतर होता है। कई बड़े होटल अपने गिफ्ट शॉप में ऐसी चीजें बेचते हैं, जिन्हें आप कानूनी तरीके से खरीद सकते हैं।

यात्रा के दौरान छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना आपकी इमेज और अनुभव दोनों को बेहतर बनाता है। सही जानकारी के साथ आप न सिर्फ शर्मिंदगी से बचते हैं, बल्कि एक जिम्मेदार यात्री भी बनते हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts