Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में होम ट्यूटर ने महिला से किया रेप, बच्चों को पढ़ाते वक्त बनाए पर्सनल वीडियो, ब्लैकमेल कर बनाए संबंध

Follow on Google News
भोपाल में होम ट्यूटर ने महिला से किया रेप, बच्चों को पढ़ाते वक्त बनाए पर्सनल वीडियो, ब्लैकमेल कर बनाए संबंध

भोपाल के ऐशबाग में एक होम ट्यूटर ने महिला से रेप किया और उसके पर्सनल वीडियो भी बना लिए। आरोपी ने इन फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शहादत मिर्जा नाम का युवक होम ट्यूटर है और वह उसके बच्चों को पढ़ाने के लिए घर आता था। पिछले महीने शहादत ने छिपकर महिला के आपत्तिजनक फोटो अपने मोबाइल से खींच लिए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ ज्यादती की। आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल कर कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

आरोपी की ब्लैकमेलिंग से तंग आई पीड़िता

आरोपी युवक ने पीड़िता से पैसा देने की मांग करने लगा। आरोपी की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़िता ने अपने पति को बताया और थाने पहुंचकर रविवार की रात एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी शहादत मिर्जा की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts