PlayBreaking News

Zomato के महाकाल थाली विवाद पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए जांच के निर्देश; कांग्रेस को लेकर दिया बड़ा बयान

Follow on Google News
Zomato के महाकाल थाली विवाद पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए जांच के निर्देश; कांग्रेस को लेकर दिया बड़ा बयान
भोपाल। ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के विज्ञापन को महाकाल से जोड़ने के विवाद मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक्शन लिया है। उन्होंने कहा है कि पूरे मामले की जांच के आदेश दिए है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं गृह मंत्री ने कहा कि कमलनाथ जी की फिल्म फ्लॉप हो चुकी है, अब कोई उनका नया ट्रेलर देखना नहीं चाहता।

वीडियो मॉर्फ्ड प्रतीत होता है : गृह मंत्री

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रथम दृष्टया सोशल मीडिया में वायरल विज्ञापन का वीडियो मॉर्फ्ड किया हुआ प्रतीत होता है। इसलिए मैंने उज्जैन एसपी को इस मामले की जांच करने को कहा है। जांच में सामने आएगा कि सच्चाई क्या है। सच्चाई क्या है यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा। जांच के बाद दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुजारी बोले- माफी मांगें जोमैटो और ऋतिक

गौरतलब है कि ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो का एक विज्ञापन विवादों में घिर गया है। कंपनी का ये विज्ञापन एक्टर ऋतिक रोशन ने किया है। इस विज्ञापन में वे यह कहते नजर आ रहे हैं कि 'थाली का मन किया। उज्जैन में हैं, तो महाकाल से मंगा लिया।' महाकाल मंदिर के पुजारी ने इस पर कड़ा विरोध जताया है। उनका कहना है की महाकाल मंदिर किसी थाली की डिलीवरी नहीं करता है। जोमैटो और ऋतिक रोशन इस विज्ञापन पर माफी मांगें। ये भी पढ़ें: Zomato एड पर विवाद : ऋतिक रोशन के महाकाल थाली मंगवाने पर मचा बवाल; मंदिर के पुजारी ने दी चेतावनी

फ्लॉप फिल्म ट्रेलर कोई नहीं देखता : गृह मंत्री

वही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा नगरीय निकाय चुनाव परिणामों को ट्रेलर बताने वाले बयान पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि जिसकी पूरी की पूरी फिल्म फ्लॉप हो चुकी हो तो उसका ट्रेलर कोई नहीं देखना चाहता है। आज वह नैतिकता व सौदेबाजी की बाते कर रहे हैं। कमलनाथ जी से पूछे इसकी शुरुआत किसने की थी। हमारे विधेयक पर विधायक नारायण त्रिपाठी व शरद कौल को साथ लेकर कोन बैठा था। सौदेबाजी की शुरुआत करने वाले कमलनाथ आज अपने दामन को पाक साफ बता रहे हैं। गृह मंत्री ने कहा की दरअसल कांग्रेस के इन दो बुजुर्गों कमलनाथ व दिग्विजय जी की उम्र उन पर हावी हो गई है। इसलिए दोनों कही भी कुछ भी बोल देते हैं दोनो नेताओं के बयानों पर अब जनता ध्यान नहीं देती है।

कार्यकारी अध्यक्ष के सहारे चल रही कांग्रेस पार्टी : गृह मंत्री

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा तीन साल में जो पार्टी अपना अध्यक्ष नहीं बना पाई हो, उस पार्टी का भविष्य क्या होगा आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं। कार्यकारी अध्यक्ष के सहारे चल रही कांग्रेस पार्टी अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं चुन पाई। इससे कांग्रेस के भविष्य‌‌ का अंदाजा लगाया जा सकता है। कांग्रेस के अंदर जो चल रहा है ना ना करने का, हो सकता है प्रियंका जी और सोनिया जी मिलकर राहुल जी को तैयार कर ले। लेकिन रहना तो इन्हीं में से है। ये भी पढ़ें: संसदीय बोर्ड से हटाने पर CM शिवराज का बयान, बोले- पार्टी दरी बिछाने को कहेगी तो वो भी करूंगा मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts