Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हॉकी : मलेशिया को 4-3 से हरा भारत ने जीता खिताब

Follow on Google News
हॉकी : मलेशिया को 4-3 से हरा भारत ने जीता खिताब

चेन्नई। भारत ने दो गोल से पिछड़ने के बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में शानदार वापसी करके शनिवार को यहां मलेशिया को 4-3 से हराकर रिकॉर्ड चौथी बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) हॉकी प्रतियोगिता का खिताब जीता और हांगझोउ एशियाई खेलों के लिए अपनी तैयारियों का पुख्ता सबूत पेश किया। बता दें कि भारत ने इससे पहले 2018 में यह खिताब जीता था।

भारत तीसरे क्वार्टर के अंतिम मिनट तक 1-3 से पीछे चल रहा था, लेकिन इसके बाद उसने आखिरी 16 मिनट में मैच का पासा पलटने में देर नहीं लगाई। भारत ने पहले 30 सेकंड के अंदर दो गोल किए और फिर आखिरी क्वार्टर में निर्णायक बढ़त हासिल की। भारत का यह चौथा खिताब है और उसने पाकिस्तान (तीन खिताब) को पीछे छोड़ा।

भारत के लिए जुगराज सिंह (नौवें मिनट), कप्तान हरमनप्रीत सिंह (45वें), गुरजंत सिंह (45वें) और आकाशदीप सिंह (56वें) ने, जबकि मलेशिया की तरफ से अबू कमाल अजराई (14वें), रहीम राजी (18वें) और मोहम्मद अमीनुदीन (28वें) ने गोल किए। वहीं, दिन के एक अन्य मुकाबले में जापान ने दक्षिण कोरिया को 5- 3 से हराकर टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया है।

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts