Indore News : मस्जिद में लगा ‘गजवा ए हिंद’ का पोस्टर, हिन्द रक्षक संगठन ने जताई आपत्ति, पुलिस ने कहा- हटा लिया पोस्टर

इंदौर। शहर के कागदीपुरा इलाके की एक मस्जिद पर ‘गजवा-ए-हिंद’ के आतंक को दर्शाता एक पोस्टर विवादों आ रहा है। हिन्द रक्षक संगठन ने इस पर कड़ी आपत्ति लेते हुए पुलिस-प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले दीपावली के अगले दिन शहर के छत्रीपुरा क्षेत्र में पटाखा चलाने को लेकर विवाद हुआ था। ये पोस्टर भी उसी क्षेत्र में लगा है, सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहा है।
एकलव्य सिंह गौड़ शेयर किया पोस्टर
इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 की विधायक मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ के बेटे और भाजपा नगर उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह गौड़ ने पोस्टर पर आपत्ति ली है। हिन्द रक्षक संगठन के एकलव्य सिंह गौड़ ने सोशल मीडिया पर मस्जिद पर लगा पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने कहा है कि जिहादी मानसिकता द्वारा शहर को आतंकित करने के मंसूबों से लगाया गए इस पोस्टर की अनुमति आखिर किस कट्टरपंथी ने दी है? उन्होंने प्रशासन से निवेदन किया है कि तत्काल इस पर संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कठोर कार्रवाई करें।
आपत्ति के बाद हटाया पोस्टर
एसीपी हेमंत चौहान ने बताया कि यह पुलिस के हस्तक्षेप योग्य मामला नहीं है। उक्त पोस्टर मोहर्रम के समय से ही लगा था। ये कर्बला का पोस्टर है। इस पर आपत्ति के चलते मुस्लिम समुदाय ने कल शाम (रविवार) को ही पोस्टर हटा दिया था।





















