PlayBreaking News

Himanchal Pradesh:चंबा-पठानकोट हाईवे पर खतरनाक हादसा, बारिश और फिसलन ने ली 6 लोगों की जान, चंबा में मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भारी बारिश के बीच बड़ा सड़क हादसा हो गया। डलहौजी जा रही पर्यटकों से भरी टैक्सी इनोवा ककीरा घाटी के पास गहरी खाई में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में गुजरात के एक ही परिवार के कई सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं।
Follow on Google News
चंबा-पठानकोट हाईवे पर खतरनाक हादसा, बारिश और फिसलन ने ली 6 लोगों की जान, चंबा में मचा हड़कंप
Himanchal Pradesh

हिमाचल प्रदेश। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर  दर्दनाक हादसे हो गया। धर्मशाला से डलहौजी जा रही एक टैक्सी इनोवा भारी बारिश के दौरान ककीरा घाटी के पास अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों, पुलिस और राहत दल ने अंधेरे और बारिश के बीच कई घंटों तक बचाव अभियान चलाकर घायलों और शवों को बाहर निकाला।

ककीरा घाटी में हुआ बड़ा हादसा

चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ककीरा घाटी के पास एक टैक्सी इनोवा गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से हैं। यह दुर्घटना रात करीब तीन बजे हुई। टैक्सी धर्मशाला से डलहौजी की ओर जा रही थी। उसी दौरान भारी बारिश और सड़क पर फिसलन के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और गाड़ी करीब 150 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि आसपास के लोगों की नींद टूट गई और मौके पर अफरा तफरी मच गई।

Twitter Post

स्थानीय लोगों ने अंधेरे में शुरू किया राहत कार्य

हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने बिना समय गंवाए पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। भारी बारिश और अंधेरे के बावजूद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। कुछ ही देर में पुलिस, प्रशासन और राहत बचाव दल भी घटनास्थल पर पहुंच गए। खाई काफी गहरी होने और लगातार बारिश होने की वजह से राहत कार्य में काफी परेशानी आई। कई घंटों के बाद घायलों और शवों को बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: सुवेंदु अधिकारी PA हत्याकांड: यूपी से 3 शार्प शूटर गिरफ्तार, बड़े विदेशी नेटवर्क का शक

गुजरात के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

वाहन में सवार अधिकांश लोग गुजरात के रहने वाले थे और हिमाचल घूमने आए थे। पर्यटक मनाली से डलहौजी की ओर जा रहे थे। हादसे में एक ही परिवार के कई लोगों की जान चली गई, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतकों में गुजरात के भावनगर निवासी ललितभाई पतनानी, उनकी पत्नी ममताबेन पतनानी, प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी, काजल भोपानी और दियान्श शामिल हैं। इसके अलावा वाहन चालक जसवंत कुमार, जो हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के रहने वाले थे, की भी इस हादसे में मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल हुए लोगों में मयंक पतनानी, फोरमबेन पतनानी, जियान्श पतनानी और तीन साल की बच्ची प्रियान्शी भोपानी शामिल हैं। सभी का इलाज जारी है।

खराब मौसम रहा हादसे की वजह

पुलिस की जांच में खराब मौसम और सड़क पर फिसलन को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। जिस समय हादसा हुआ, उस दौरान इलाके में तेज बारिश हो रही थी। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण सड़कें काफी खतरनाक हो जाती हैं और हल्की सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन जाती है। चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया था। उन्होंने खुद भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: ‘ये उपदेश नहीं, सरकार की नाकामी है…’ PM मोदी की ‘7 अपीलों’ पर राहुल गांधी का हमला, बोले- पीएम से अब देश नहीं संभल रहा

पहाड़ी सड़कों पर सफर बेहद जोखिम भरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में पहाड़ी सड़कों पर सफर करना बेहद जोखिम भरा हो जाता है और प्रशासन को सुरक्षा के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने चाहिए। चंबा के विधायक नीरज नैय्यर ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और मृतकों के परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts