Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पेड़ों पर फिर हाईकोर्ट की ढाल! NGT की अनुमति पेश नहीं कर सका मेट्रो,लाखों परिंदों का आशियाना है मौजूद

रीगल तिराहे के सैकड़ों हरे पेड़ों को फिलहाल नहीं काटा जा सकेगा; मेट्रो कॉर्पोरेशन ने अनुमति पेश करने के लिए मांगा समय, कोर्ट ने दिया चार सप्ताह का वक्त
Follow on Google News
पेड़ों पर फिर हाईकोर्ट की ढाल! NGT की अनुमति पेश नहीं कर सका मेट्रो,लाखों परिंदों का आशियाना है मौजूद
इंदौर के मध्य में हरियाली को जीवत रखते सैकड़ों पेड़

इंदौर। रीगल तिराहे स्थित रानी सराय के सैकड़ों पेड़ों को फिलहाल कटने से राहत मिल गई है। पेड़ों की कटाई के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पहले से लगी रोक को बरकरार रखा है। मेट्रो कॉर्पोरेशन शुक्रवार को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) से मिली अनुमति कोर्ट में पेश नहीं कर सका। इसके बाद कोर्ट ने अनुमति के साथ जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 19 सितंबर को होगी।

ये भी पढ़ें: बिना लाइसेंस टीवी चैनल बेचकर कमाई! ZEEFLIX ऐप के आरोपी को क्राइम ब्रांच से किया राजगढ़ से गिरफ्तार

NGT की अनुमति का दावा, कोर्ट में दस्तावेज नहीं

पिछली सुनवाई में इंदौर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि रानी सराय क्षेत्र में पेड़ों की कटाई के लिए NGT से अनुमति मिल चुकी है। शुक्रवार की सुनवाई में इसी अनुमति को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाना था। हालांकि, मेट्रो कॉर्पोरेशन अनुमति का दस्तावेज पेश नहीं कर सका और इसके लिए समय मांगा। कोर्ट ने समय देते हुए पेड़ों की कटाई पर लगी रोक को जारी रखा।

ये भी पढ़ें: जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर बनाया वीडियो, इंदौर में Influencer की हरकत से ट्रैफिक थमा

पेड़ों पर लाखों परिंदों का आशियाना

रानी सराय के पेड़ों को बचाने के लिए दायर याचिका में कहा गया है कि यहां मौजूद पुराने और घने पेड़ बड़ी संख्या में पक्षियों का आश्रय हैं। यदि पेड़ों की कटाई होती है तो लाखों परिंदों का आशियाना उजड़ने का खतरा है। इसी पर्यावरणीय पहलू को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है।

ये भी पढ़ें: इंदौर की IT कंपनी पर ED का शिकंजा! दफ्तर से संचालकों के घर तक छापा, विदेशी फंड ट्रांसफर की जांच

दो जनहित याचिकाओं में उठे पेड़ों की सुरक्षा के सवाल

पेड़ों की सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट में अलग-अलग जनहित याचिकाएं दायर की गई हैं। प्रियांशु जैन ने अभिभाषक लवेश सारस्वत के माध्यम से रानी सराय के पेड़ों को बचाने की मांग की है। याचिका में पेड़ों की कटाई से पर्यावरण और पक्षियों पर पड़ने वाले असर का मुद्दा उठाया गया है। वहीं, डॉ. अमन शर्मा ने अभिभाषक अभिनव धनोतकर के जरिए मध्यप्रदेश वृक्षों का परिरक्षण (नगरीय क्षेत्र) अधिनियम को चुनौती देते हुए अलग जनहित याचिका दायर की है।

ये भी पढ़ें: PU Special : इंदौर को मिलेगी रिंग रोड जैसी कनेक्टिविटी, 9200 करोड़ के ईस्टर्न बायपास का प्रस्ताव केंद्र को भेजा

पहले भी पेड़ों की कटाई पर लगी थी रोक

इसी मामले से जुड़े एक अन्य प्रकरण में हाईकोर्ट वर्ष 2024 में एमओजी लाइंस और मल्हाराश्रम क्षेत्र में पेड़ों की कटाई पर रोक लगा चुका है। अब रानी सराय के पेड़ों को लेकर भी कोर्ट का रुख पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। याचिकाकर्ता के अभिभाषक लवेश सारस्वत के मुताबिक मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने कोर्ट में यह भी कहा था कि रानी सराय में मेट्रो का अंडरग्राउंड स्टेशन प्रस्तावित है, इसलिए यहां मौजूद पेड़ों को काटने की आवश्यकता नहीं होगी। अब मेट्रो कॉर्पोरेशन को चार सप्ताह के भीतर NGT की अनुमति सहित अपना जवाब कोर्ट में पेश करना होगा।

ये भी पढ़ें: PU Special : ट्रैफिक नियम तोड़ने में ग्वालियर प्रदेश में सबसे आगे, इंदौर दूसरे नंबर पर; 2190 DL निलंबित

19 सितंबर को फिर होगी सुनवाई

फिलहाल हाईकोर्ट के आदेश से रानी सराय के सैकड़ों पेड़ों पर कटाई की तलवार टल गई है। अगली सुनवाई में मेट्रो कॉर्पोरेशन द्वारा पेश किए जाने वाले दस्तावेजों और जवाब के आधार पर मामले की आगे की दिशा तय होगी।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts