Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हाई कोलेस्ट्रॉल जिंदगी में घोल रहा ‘जहर’... तुरंत छोड़ देनी चाहिए ये चीजें

Follow on Google News
हाई कोलेस्ट्रॉल जिंदगी में घोल रहा ‘जहर’... तुरंत छोड़ देनी चाहिए ये चीजें
कोलेस्ट्रॉल एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है और इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। खान-पान में थोड़ा सा बदलाव करके भी आप कोलेस्ट्रॉल के स्तर को काफी हद तक नियंत्रित कर सकते हैं। कई बार हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से लोगों को कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जैसे कि हृदय रोग और स्ट्रोक जो हमारे शरीर के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे किन चीजों को अवॉइड करके कोलेस्ट्रोल के मरीजों को फायदा मिल सकता है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं। एक बैड कोलेस्ट्रॉल और गुड कोलेस्ट्रॉल है। बैड कोलेस्ट्रॉल को काफी खतरनाक माना जाता है, क्योंकि इससे हृदय रोग होने की आशंका बढ़ जाती है।

कोलेस्ट्रॉल मरीजों को इन चीजों से परहेज करना चाहिए

  • एनिमल प्रोडक्ट्स को अवॉइड किया जा सकता है। जैसे कि दूध, दही जिससे शरीर में फैट उत्पन्न होता है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी बढ़ा सकता है।
  • बेक्ड फूड और मिठाइयां भी इस बीमारी के मरीजों के लिए खतरनाक मानी जाती है, जिसे अवॉइड करने की जरूरत है।
  • रेड मीट, पोर्क और भेड़ का मीट और सॉसेज जैसी चीजें हाई कोलेस्ट्रॉल की बीमारी में बेहद खतरनाक होती हैं।
  • घी मक्खन हर किसी को पसंद आते हैं, लेकिन यह हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए जहर से कम नहीं माना जाता है। इसे भी अपनी डाइट से निकाल देना चाहिए।
  • हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए बेवरेजेस जैसे कि कोल्ड ड्रिंक, जूस और एनर्जी ड्रिंक को समित करें, जिससे कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है।

नमकीन स्नैक्स के बजाय नट्स खाएं

ज्यादातर लोग आलू के चिप्स, फ्रेंच फ्राइज, नमकीन और बिस्कुट का खूब सेवन करते हैं। बेशक ये खाने में मजेदार होते हैं, लेकिन ये अन्हेल्दी फैट से भरे होते हैं और ये तेजी से कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं। लंबे समय तक इनका सेवन दिल के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके बजाय, मुट्ठी भर मेवे खाएं। फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नट्स दिल को स्वस्थ रखते हैं।

अंडे खाने से बचें

NCBI रिपोर्ट के मुताबिक, हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को अंडे से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। कई पोषक तत्वों से भरपूर इस भोजन में सैचुरेटेड फैट पाया जाता है और अगर इसे अधिक मात्रा में खाया जाए तो नकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना रहती है।

कोलेस्ट्रॉल मरीजों के लिए फायदेमंद खाद्य पदार्थ

अनाज ब्राउन ब्रेड, ओट्स, जौ आदि फाइबर से भरपूर होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। फल और सब्जियां इनमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। दालें दालें प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत हैं। मछली सैमन, मैकेरल आदि मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। बादाम, अखरोट इनमें असंतृप्त वसा होता है जो अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता है।

सुझाव

  • रोजाना 30 मिनट की मध्यम गति से व्यायाम करने से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है।
  • तनाव हृदय रोग का एक प्रमुख कारण है। योग, ध्यान आदि से तनाव कम किया जा सकता है।
  • कोलेस्ट्रॉल की दवा लेने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बहुत जरूरी है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts