हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि का निधन :लंबे समय से चल रहीं थीं बीमार, बैतूल में होगा अंतिम संस्कार

मध्य प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की 34 वर्षीय बेटी सुरभि खंडेलवाल का बुधवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। सुबह फिजियोथेरेपी के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। बैतूल गंज स्थित निवास से शाम 5 बजे अंतिम यात्रा निकलेगी, कोठी बाजार मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
लंबे समय से चल रहीं थीं बीमार, बैतूल में होगा अंतिम संस्कार
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि खंडेलवाल (34) का बुधवार को अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। इस खबर के सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

    परिवार के अनुसार, सुबह करीब 11:30 बजे उनकी नियमित फिजियोथेरेपी हुई थी। इसके कुछ समय बाद ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और दोपहर करीब 12 बजे उनका निधन हो गया।

    खबर मिलते ही भोपाल से बैतूल पहुंचे हेमंत खंडेलवाल

    बेटी के निधन की सूचना मिलते ही हेमंत खंडेलवाल भोपाल से तुरंत बैतूल के लिए रवाना हो गए। उनके पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। परिवार और रिश्तेदारों के साथ-साथ बड़ी संख्या में परिचित और स्थानीय लोग भी शोक व्यक्त करने पहुंच रहे हैं।

    बचपन से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं सुरभि

    परिवार के करीबी लोगों के मुताबिक, सुरभि बचपन से ही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना कर रही थीं। उनकी तबीयत अक्सर नाजुक रहती थी, इसलिए परिवार लगातार उनकी सेहत का खास ध्यान रखता था। उनका नियमित इलाज भी चल रहा था और स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए फिजियोथेरेपी भी कराई जा रही थी।

    ये भी पढ़ें: देशभर में एलपीजी की भारी किल्लत; दोगुनी कीमत पर मिल रहा गैस सिलेंडर, छोटे व्यापारियों का कोराबार ठप्प!

    शाम 5 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

    सुरभि खंडेलवाल की अंतिम यात्रा शाम 5 बजे बैतूल गंज स्थित निवास से निकलेगी। इसके बाद कोठी बाजार मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

    नेताओं और सामाजिक संगठनों ने जताया शोक

    सुरभि के निधन की खबर मिलते ही जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और परिचितों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। कई लोगों ने परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए इसे बेहद दुखद क्षति बताया है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts