Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

देशभर में एलपीजी की भारी किल्लत;दोगुनी कीमत पर मिल रहा गैस सिलेंडर, छोटे व्यापारियों का कोराबार ठप्प!

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर अब भारत पर भी पड़ने लगा है। देश में एलपीजी की भारी कमी देखने को मिल रही है, ग्राहकों को घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है, इसके बावजूद उनको सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
दोगुनी कीमत पर मिल रहा गैस सिलेंडर, छोटे व्यापारियों का कोराबार ठप्प!
LPG CRISIS
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    देश में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी की खबरें सामने आ रही हैं। कई जगहों पर कस्टमर्स को गैस लेने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Middle East में बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी गैस आपूर्ति और कीमतों पर दिखाई देने लगा है।

    गैस सिलेंडर की कमी से प्रभावित हो रहा कारोबार

    एमपी सहित कई राज्यों में छोटे रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को गैस सिलेंडर मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि-उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं, जबकि कुछ जगहों पर इसकी कीमत पहले के मुकाबले काफी बढ़ गई है। छोटे रेस्टोरेंट और फूड स्टॉल संचालकों के अनुसार उनके काम के लिए रोजाना गैस सिलेंडर की जरूरत होती है। लेकिन जब सप्लाई नियमित नहीं होती तो उनका काम प्रभावित होता है।

    ये भी पढ़ें: रायपुर: एयरफोर्स अधिकारी की आत्महत्या से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    बढ़ती कीमतों से खाने-पीने की चीजें भी महंगी

    गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों का असर सीधे फूड बिजनेस पर दिखाई दे रहा है। कई छोटे रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड बेचने वालों को बढ़ती लागत के कारण खाने-पीने की चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ रही है। व्यापारियों का कहना है कि- सिलेंडर अब दोगुने दामों में मिल रहा है।

    Shorts

    रोजगार पर भी पड़ सकता है असर

    व्यापारियों का मानना है कि अगर गैस सिलेंडर की सप्लाई और कीमतों से जुड़ी समस्या जल्द हल नहीं हुई तो इसका असर रोजगार पर भी पड़ सकता है। छोटे रेस्टोरेंट और फूड स्टॉल से कई लोगों की रोजी-रोटी जुड़ी होती है। यदि कारोबार प्रभावित हुआ या बंद होने की नौबत आई तो न केवल व्यापारियों बल्कि उनके साथ काम करने वाले कर्मचारियों के सामने भी आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts