PlayBreaking News

बेंगलुरु में भारी बारिश; एयरपोर्ट की टपकने लगी छत, 17 उड़ानों को किया गया डायवर्ट

Follow on Google News
बेंगलुरु में भारी बारिश; एयरपोर्ट की टपकने लगी छत, 17 उड़ानों को किया गया डायवर्ट

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हो रही भारी बारिश के कारण कैम्पे गौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का टर्मिनल- 2 प्रभावित हुआ। इसकी छत टपकने से पानी फैल गया। रिसाव का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बता दें, टर्मिनल-2 का उद्घाटन 11 नवंबर, 2022 को पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था।

यह 5,000 करोड़ रुपए की लागत से बना है। गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह हुई बारिश के कारण बेंगलुरु आने वाली 17 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा और उनको चेन्नई की ओर मोड़ दिया गया। वहीं भारी बारिश के चलते शहर में कई जगहों पर पानी भरने से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

एअर इंडिया एक्सप्रेस की 75 उड़ानें हुईं रद्द

मुंबई/नई दिल्ली। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने शुक्रवार को चालक दल के सदस्यों की कमी के कारण लगभग 75 उड़ानें रद्द कर दीं। कंपनी को रविवार तक ऑपरेशन सामान्य होने की उम्मीद है। बता दें, हड़ताल के कारण टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन को मंगलवार रात से ही करीब 250 उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। एअरलाइन में कुप्रबंधन और कर्मचारियों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार के विरोध में चालक दल के सदस्यों के एक समूह ने हड़ताल की थी।

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts