जबलपुर : जिम में एक्सरसाइज के दौरान कारोबारी को आया हार्ट अटैक, CCTV कैमरे में कैद हुआ आखिरी पल

जबलपुर। गोरखपुर इलाके में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रोजाना की तरह एक्सरसाइज करने जिम पहुंचे एक कारोबारी को वर्कआउट के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनकी अंतिम क्षणों की झलक साफ देखी जा सकती है।
सामने आया डराने वाला VIDEO
मृतक की पहचान 51 वर्षीय यतीश सिंघई के रूप में हुई है, जो पेशे से कारोबारी थे। गोरखपुर थाना क्षेत्र स्थित गोल्ड जिम में नियमित रूप से एक्सरसाइज करने जाया करते थे। शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे वे जिम में मौजूद थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि यतीश डंबल लेकर चल रहे हैं। तभी उन्हें बेचैनी महसूस होती है और वे डंबल नीचे रख देते हैं। उनकी चाल धीमी हो जाती है। कुछ कदम आगे बढ़ते हैं और अचानक जमीन पर गिर पड़ते हैं।





















