Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरियाणा में सड़क हादसा : महेंद्रगढ़ में प्राइवेट स्कूल की बस पलटी, 6 बच्चों की मौत; नशे में था ड्राइवर; सरकारी छुट्टी के दिन भी खुला था विद्यालय

Follow on Google News
हरियाणा में सड़क हादसा : महेंद्रगढ़ में प्राइवेट स्कूल की बस पलटी, 6 बच्चों की मौत; नशे में था ड्राइवर; सरकारी छुट्टी के दिन भी खुला था विद्यालय
महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बच्चों से भरी प्राइवेट स्कूल की एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 15 बच्चे घायल हुए हैं। जिनमें 2 बच्चों की हालत गंभीर है। हादसा कनीबा कस्बे के नजदीक कनीना-दादरी सड़क मार्ग पर हुआ। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। हैरान कर देने वाली बात यह है कि सरकारी छुट्टी होने के बावजूद स्कूल खुला हुआ था।

पेड़ से टकराने के बाद पलटी बस

पुलिस के मुताबिक हादसा महेंद्रगढ़ जिले के कनीना कस्बे में हुआ है। गुरुवार की सुबह बच्चों से भरी प्राइवेट स्कूल की तेज रफ्तार बस पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। हादसे का शिकार होने वाली बस एक निजी स्कूल की है। बस में करीब 35 से 40 बच्चे सवार थे। हादसे के बाद 5 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में 15 से ज्यादा बच्चे घायल हुए हैं। जिनमें 2 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

नशे में था बस चालक

हादसे के बाद सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों का दावा है कि, बस चालक नशे की हालत में था। वहीं पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

ईद के दिन भी खुला था स्कूल

हैरान कर देने वाली बात यह है कि, महेंद्रगढ़ के कस्बा कनीना में स्थित GL पब्लिक स्कूल ईद पर भी खुला हुआ था। बताया जा रहा है कि आज सरकारी छुट्टी के दिन भी स्कूल लगाया जा रहा था और बच्चों को लेने के लिए स्कूल से बस भेजी गई थी। हादसे के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें नजर आ रहा है कि बस के परखच्चे उड़ चुके हैं। वहीं आसपास खून से लथपथ बच्चे भी नजर आ रहे हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए भेजा जा रहा है। https://twitter.com/psamachar1/status/1778298115356782726 ये भी पढ़ें- देशभर में ईद-उल-फित्र का जश्न : भोपाल समेत कई शहरों में अदा की गई नमाज, लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर दी मुबारकबाद
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts