Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Haryana Assembly Election 2024 : AAP उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, BJP-कांग्रेस के बागियों को दिया टिकट; अब तक 29 कैंडिडेट फाइनल

Follow on Google News
Haryana Assembly Election 2024 : AAP उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, BJP-कांग्रेस के बागियों को दिया टिकट; अब तक 29 कैंडिडेट फाइनल
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। अब तक कुल 29 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हो गया है। इससे पहले सोमवार (9 सितंबर) को पार्टी ने 20 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है। राज्य में मतदान 5 अक्टूबर को होगा। मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।

देखें लिस्ट...

 BJP के बागियों को दिया टिकट

  • एक दिन पहले ही भाजपा छोड़कर AAP में शामिल हुए पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्रपाल सिंह को पार्टी ने टिकट दिया है। उन्होंने साल 1991 में हिसार जिले के घिराय हलके से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। उन्होंने ताऊ देवीलाल को हराया था।
  • फरीदाबाद से उम्मीदवार प्रवेश मेहता ने मई 2022 में भाजपा छोड़ दी थी। उन्होंने AAP का हाथ थाम लिया था।
  • थानेसर से उम्मीदवार कृष्ण बजाज भी कुछ दिन पहले ही भाजपा छोड़कर AAP में शामिल हुए हैं। उन्होंने साल 2009 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, उस समय वह 10593 वोट लेकर चौथे स्थान पर रहे थे।

कांग्रेस से क्यों नहीं हुआ गठबंधन

इससे पहले हरियाणा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन पर बातचीत चल रही थी। हालांकि, सीटों के बंटवारे को लेकर बात नहीं बन सकी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी 10 सीट की मांग कर रही थी, जबकि कांग्रेस पांच सीट की पेशकश कर रही थी। इसी बीच सोमवार को आम आदमी पार्टी की तरफ से 20 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई। AAP के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि हम सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार घोषित करेंगे। हरियाणा में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच होगा।

हरियाणा में एक ही चरण में होना है मतदान

बता दें कि हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। चुनाव आयोग ने 90 सीटों पर 1 अक्टूबर को मतदान कराने की घोषणा की थी। वहीं नतीजे 4 अक्टूबर को आने थे। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में भी चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ था। यहां भी नतीजे 4 अक्टूबर को ही आने थे, लेकिन अब आयोग ने तारीखों में बदलाव किया है। हरियाणा में चुनाव 1 अक्टूबर की जगह अब 5 अक्टूबर को होंगे। वहीं दोनों राज्यों के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित होंगे।

हरियाणा में 2 करोड़ से ज्यादा मतदाता

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आगे कहा कि, “मैं जम्मू कश्मीर के युवाओं के लिए एक लाइन कहना चाहता हूं। लम्बी कतारों में छुपी है, बदलते सूरत-ए-हाल, यानी जम्हूरियत की कहानी। रोशन उम्मीदें, अब खुद करेंगी गोया, अपनी तकदीरें बयानी। जम्हूरियत के जश्न में, आपकी शिरकत, दुनिया  देखेगी नापाक इरादों के शिकस्त की कहानी।” हरियाणा में कुल 90 निर्वाचन क्षेत्र हैं जिसमें से 73 जनरल, ST-0 और SC- 17 हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 2.01 करोड़ हैं, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1.06 करोड़, महिला मतदाताओं की संख्या 0.95 करोड़ है। ये भी पढ़ें- Haryana Assembly Election 2024 : कांग्रेस से नहीं हुआ गठबंधन, AAP ने हरियाणा की 20 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts