Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरियाणा में भीषण सड़क हादसा : गाड़ी की स्टेपनी बदल रहे लोगों को कार ने रौंदा, 6 की मौत; 6 घायल

Follow on Google News
हरियाणा में भीषण सड़क हादसा : गाड़ी की स्टेपनी बदल रहे लोगों को कार ने रौंदा, 6 की मौत; 6 घायल
रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक SUV ने खड़ी कार को टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे का शिकार हुए सभी लोग खाटू श्याम के दर्शन करके लौट रहे थे। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के निवासी थे। घायलों को रेवाड़ी और गुरुग्राम के प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया। वहीं शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।

मसानी के पास गाड़ी का टायर हुआ पंक्चर

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, हादसे में 4 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गाड़ी में सवार सभी महिलाएं आपस में सहेलियां थीं। 9 मार्च को शिखा, पूनम, नीलम, रजनी और रंजना किराए की गाड़ी से खाटू श्याम दर्शन करने के लिए गए थे। इनकी गाड़ी का ड्राइवर विजय कुमार था। रविवार रात को सभी वापस लौट रहे थे। तभी मसानी के पास गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। haryana news

तेज रफ्तार कार ने रौंदा

पुलिस ने आगे बताया कि, ड्राइवर विजय टायर चेंज कर रहा था। सभी महिलाएं गाड़ी से बाहर निकलकर सड़क किनारे खड़ीं थीं। तभी रेवाड़ी से धारूहेड़ा जा रही SUV कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें 4 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि टक्कर मारने वाली गाड़ी में सवार रेवाड़ी के गांव खरखड़ा निवासी मिलन, सोनू, अजय, सुनील व रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत सभी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां खरखड़ा निवासी सुनील ने भी दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही धारूहेड़ा थाना पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लिए। haryana car accident news

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी रंजना कपूर (39), नीलम (54), पूनम जैन (50), शिखा (40), हिमाचल के रहने वाला ड्राइवर विजय (40) और रेवाड़ी के खरखड़ा गांव निवासी सुनील (24) के रूप में हुई है। घायलों में रेवाड़ी के खरखड़ा गांव निवासी रोहित (24), अजय (35), सोनू (23), मिलन (28), बरखा (50) और गाजियाबाद की रहने वाली रजनी (46) शामिल है। ये भी पढ़ें - Dwarka Expressway : द्वारका एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे PM मोदी, जानें 9000 करोड़ की लागत से बने एलिवेटेड एक्सप्रेसवे की खासियत
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts