Haryana Assembly Election 2024 : कांग्रेस ने 2 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की, जानें उकलाना और नारनौंद से किसे मिला टिकट

हरियाणा। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार (12 सितंबर) को 2 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में उकलाना और नारनौंद के उम्मीदवार का नाम है। उकलाना से नरेश सेलवाल को टिकट दिया गया है, जबकि नारनौंद से हुड्डा समर्थक जसबीर सिंह उर्फ जस्सी पेटवाड़ को टिकट मिला है। नामांकन की आज (12 सितंबर) आखिरी तारीख है।
देखें कांग्रेस की छठी लिस्ट...
90 में से 88 उम्मीदवारों का ऐलान
इससे पहले कांग्रेस ने 11 सितंबर को ढाई घंटे में उम्मीदवारों की 2 लिस्ट जारी की थी। जिसमें से एक में 40 और दूसरी में 5 उम्मीदवार थे। लिस्ट में जाट और ओबीसी चेहरों को प्राथमिकता देने के साथ ही 2019 विधानसभा चुनाव हारे 12 नेताओं को दोबारा टिकट दिया गया। इसके अलावा 34 नए चेहरों को भी मौका मिला है। कांग्रेस अब तक 90 में से 87 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 31 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया, वहीं डेढ़ घंटे बाद दूसरी लिस्ट जारी कर एक कैंडिडेट का नाम घोषित किया। तीसरी लिस्ट में 9 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।कांग्रेस की पांचवी लिस्ट...
कांग्रेस की चौथी लिस्ट...
कांग्रेस की तीसरी लिस्ट...
कांग्रेस की दूसरी लिस्ट...
कांग्रेस की पहली लिस्ट...




















