Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Haryana Assembly Election 2024 : AAP ने 3 उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट जारी की, सभी 90 सीटों पर घोषित हुए कैंडिडेट

Follow on Google News
Haryana Assembly Election 2024 : AAP ने 3 उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट जारी की, सभी 90 सीटों पर घोषित हुए कैंडिडेट
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सातवीं सूची जारी कर दी है। इसमें 3 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। AAP ने जगाधरी से आदर्श पाल को उम्मीदवार बनाया है, जो आज ही कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। इससे पहले आप ने 19 उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की थी। पार्टी सभी 90 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। आज नामांकन का आखिरी दिन है।

देखें लिस्ट...

देखें पार्टी की छठी लिस्ट...

देखें पार्टी की पांचवीं लिस्ट...

हरियाणा में एक ही चरण में होना है मतदान

बता दें कि हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। चुनाव आयोग ने 90 सीटों पर 1 अक्टूबर को मतदान कराने की घोषणा की थी। वहीं नतीजे 4 अक्टूबर को आने थे। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में भी चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ था। यहां भी नतीजे 4 अक्टूबर को ही आने थे, लेकिन अब आयोग ने तारीखों में बदलाव किया है। हरियाणा में चुनाव 1 अक्टूबर की जगह अब 5 अक्टूबर को होंगे। वहीं दोनों राज्यों के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित होंगे।

हरियाणा में 2 करोड़ से ज्यादा मतदाता

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आगे कहा कि, “मैं जम्मू कश्मीर के युवाओं के लिए एक लाइन कहना चाहता हूं। लम्बी कतारों में छुपी है, बदलते सूरत-ए-हाल, यानी जम्हूरियत की कहानी। रोशन उम्मीदें, अब खुद करेंगी गोया, अपनी तकदीरें बयानी। जम्हूरियत के जश्न में, आपकी शिरकत, दुनिया  देखेगी नापाक इरादों के शिकस्त की कहानी।” हरियाणा में कुल 90 निर्वाचन क्षेत्र हैं जिसमें से 73 जनरल, ST-0 और SC- 17 हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 2.01 करोड़ हैं, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1.06 करोड़, महिला मतदाताओं की संख्या 0.95 करोड़ है। ये भी पढ़ें- Haryana Assembly Election 2024 : AAP ने 21 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की, जुलाना से विनेश फोगाट के सामने WWE रेसलर कविता को टिकट
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts