Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Harsh Malhotra :दिल्ली BJP के नए अध्यक्ष बने हर्ष मल्होत्रा, पंजाब- हरियाणा में भी नए चेहरों पर लगा दांव

नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर भाजपा ने काफी पहले से प्रक्रिया शुरू कर दी थी। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने पिछले साल जुलाई में दिल्ली के भाजपा सांसदों, दिल्ली सरकार के मंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से राय ली थी।
दिल्ली BJP के नए अध्यक्ष बने हर्ष मल्होत्रा, पंजाब- हरियाणा में भी नए चेहरों पर लगा दांव

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी दिल्ली में संगठन स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा की नियुक्ति का ऐलान किया। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। रेस में कई अन्य नाम भी शामिल थे।

वीरेंद्र सचदेवा की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

हर्ष मल्होत्रा अब वीरेंद्र सचदेवा की जगह दिल्ली भाजपा की कमान संभालेंगे। पिछले कई महीनों से दिल्ली भाजपा में संगठनात्मक बदलाव की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिसके बाद पार्टी ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगा दी।

नए अध्यक्ष को लेकर पिछले साल से जारी है चर्चा

नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर भाजपा ने काफी पहले से प्रक्रिया शुरू कर दी थी। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने पिछले साल जुलाई में दिल्ली के भाजपा सांसदों, दिल्ली सरकार के मंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से राय ली थी।

पहले माना जा रहा था कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऐलान से पहले दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष का नाम भी तय हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। राजनीतिक जानकारों का मानना था कि पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों के चुनावों की वजह से यह फैसला टल गया था। आखिरकार अब पार्टी ने दिल्ली संगठन की नई जिम्मेदारी हर्ष मल्होत्रा को सौंप दी है।

Twitter Post

यह भी पढ़ें: नमाज के बीच मंदिर बंद! कल्याण में दुर्गाडी किले पर बकरीद के दिन बवाल, भड़की शिवसेना-BJP ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

रेस में वीरेंद्र सचदेवा भी थे शामिल

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र सचदेवा का नाम भी चर्चा में था। उनकी अध्यक्षता में भाजपा ने 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता में वापसी की और दिल्ली में ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ बनी। दिसंबर 2022 में आदेश गुप्ता के इस्तीफे के बाद सचदेवा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था, जबकि मार्च 2023 में उन्हें स्थायी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। सचदेवा ऐसा पहले अध्यक्ष है जिनकी मौजूदगी में दिल्ली में ट्रिपल इंजन सरकार बनी।

सचदेवा पंजाबी समुदाय से आते हैं। दिल्ली में पंजाबी वोट बैंक को भाजपा का परंपरागत समर्थक माना जाता है। इसी वजह से इस बार भी पार्टी ने पंजाबी समुदाय से जुड़े नेता पर भरोसा जताया है।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक CM सिद्धारमैया ने किया इस्तीफे का ऐलान : ब्रेकफास्ट मीटिंग में दिखे भावुक पल, डीके शिवकुमार बन सकते हैं नए मुख्यमंत्री

राजनीतिक सफर पर एक नजर

हर्ष मल्होत्रा ने 1984 में भाजपा युवा मोर्चा से राजनीति की शुरुआत की थी। संगठन में उन्होंने मंडल अध्यक्ष, जिला युवा मोर्चा सचिव, जिला संगठन महासचिव और दिल्ली भाजपा जिला अध्यक्ष जैसे कई अहम पद संभाले। नगर निगम राजनीति में भी उनका लंबा अनुभव रहा है। 2012 में वे दिल्ली नगर निगम चुनाव जीतकर वेलकम वार्ड से पार्षद बने। बाद में पूर्वी दिल्ली नगर निगम की शिक्षा समिति के अध्यक्ष और 2015 में मेयर भी रहे।

2024 में पहली बार सांसद बने

2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें पूर्वी दिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को करीब 93 हजार वोटों से हराया और पहली बार सांसद बने।

जून 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार में उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया। फिलहाल वे कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से विज्ञान स्नातक की पढ़ाई की है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts