PlayBreaking News

हरमनप्रीत 200 टी 20 खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर :टीम ने दिया खास सम्मान, जानें कौन हैं दूसरे नंबर पर

हरमनप्रीत का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सफर करीब 17 साल पहले शुरू हुआ था। उन्होंने साल 2009 में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में कदम रखा था। इस दौरान उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट को नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
Follow on Google News
टीम ने दिया खास सम्मान, जानें कौन हैं दूसरे नंबर पर

स्पोर्ट्स डेस्क। विमेंस टी- 20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने करीबी मुकाबले में भारतीय टीम को 6 विकेट से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए थे। जवाब में अफ्रीकी टीम ने 19.1 ओवर में 6 विकेट पर टागरेट हासिल किया।

साउथ अफ्रीका का टी-20 वर्ल्ड कप में तीसरा सबसे बड़ा रन चेज रहा। रविवार को खेले गए मैच में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया, हरमन का यह 200 मैच था, वह इस मुकाम पर पहुंचने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं। इस मामले में उन्होंने कई दिग्गजों को  पीछे छोड़ा, जिसमें रोहित शर्मा, सूजी बैट्स जेसे खिलाड़ियों के नाम शामिल है।

हरमन का 200वां T20 इंटरनेशनल

इंग्लैंड में चल रहे महिला T20 वर्ल्ड कप में हरमनप्रीत का यह 200 वां टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला था। वे ऐसा करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनी। सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेलने की लिस्ट में न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स है जिन्होंने 184 मैच खेले हैं वहीं इसके बाद पुरुष टीम में टॉप पर आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग है जिन्होंने 163 मैच खेले जबकि सेकंड पोजिशन पर रोहित शर्मा का नाम है, रोहित ने 159 टी- 20 मुकाबले खेले हैं। 

यह भी पढ़ें: IND A vs SL A: भारतीय A टीम ने श्रीलंका A को फाइनल मैच में दी 66 रनों से दी शिकस्त, वैभव सूर्यवंशी बने प्लेयर ऑफ द मैच

टीम ने दिया खास तोहफा

हरमनप्रीत के 200 मैच की ऐतिहासिक उपलब्धि पर टीम की उप- कप्तान स्मृति मंधाना और टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने उन्हें एक कैप और 200 लिखी हुई खास जर्सी गिफ्ट की। हरमन इस मोमेंट को देखकर काफी भावुक नजर आई। वहीं टॉस के समय हरमनप्रीत ने कहा...

सच कहूं तो यह अब तक की एक शानदार जर्नी रही है, मुझ पर भगवान की असीम कृपा है यहीं वजह है कि मैं इतने दूर तक आ पाई हूं। हरमन आगे कहती है 200 मैच अपने आप में काफी स्पेशल मोमेंट है मेरे लिए इसके लिए मैं मेरे परिवार, दोस्त, BCCI, सपोर्ट स्टॉफ और अपनी टीम की सभी साथियों की शुक्रगुजार हूं। उन्हीं की वजह से आज मैं यहां पहुंच पाई हूं।

Twitter Post

साल 2009 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था डेब्यू

हरमनप्रीत का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सफर करीब 17 साल पहले शुरू हुआ था। उन्होंने साल 2009 में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में कदम रखा था। इस दौरान उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट को नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पंजाब के एक साधारण परिवार से निकलकर विश्व क्रिकेट की सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल होने तक का उनका सफर संघर्ष और मेहनत की मिसाल माना जाता है।

मैच से पहले टीम की नई खिलाड़ी प्रेमा रावत को डेब्यू कैप सौंपते हुए हरमनप्रीत ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह अपने 200वें मैच को लेकर ज्यादा नर्वस हैं, जबकि डेब्यू करने वाली खिलाड़ी उनसे ज्यादा शांत नजर आ रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रेमा अपने पहले मैच का भरपूर आनंद लेंगी।

Featured News

हाईएस्ट रन स्कोरर में तीसरे स्थान पर काबिज

हरमनप्रीत सिर्फ मैचों की संख्या के मामले में ही नहीं, बल्कि प्रदर्शन के स्तर पर भी टी20 क्रिकेट की सबसे सफल खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले उनके नाम 4,123 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन दर्ज थे। महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में वह तीसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे केवल सूजी बेट्स और भारतीय टीम की वाइस- कैप्टन स्मृति मंधाना हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और कप्तानी ने भारतीय टीम को कई यादगार जीत दिलाई हैं।

200 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट के बढ़ते कद का भी प्रतीक है। हरमनप्रीत की कप्तानी में टीम इंडिया ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं और महिला क्रिकेट को नई लोकप्रियता मिली है। उनका यह रिकॉर्ड आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यह दिन हमेशा एक खास उपलब्धि के रूप में याद किया जाएगा।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts