Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदोई में बारिश बनी आफत, पेड़ गिरने से 11 साल की बच्ची की मौत; 6 घायल, 4 भैंसों ने भी गंवाई जान

हरदोई में 24 घंटे से जारी बारिश के बीच पेड़ और दीवार गिरने से अलग-अलग हादसे हुए। एक 11 साल की बच्ची की मौत हो गई, छह लोग घायल हुए और चार भैंसों की भी जान चली गई।
हरदोई में बारिश बनी आफत, पेड़ गिरने से 11 साल की बच्ची की मौत; 6 घायल, 4 भैंसों ने भी गंवाई जान

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। पिछले 24 घंटे से जारी बारिश के बीच जिले में अलग-अलग हादसों में 11 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। बारिश के कारण पेड़ और कच्ची दीवार गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। एक हादसे में मकान पर भारी पेड़ गिर गया, जिसके नीचे एक ही परिवार के तीन लोग दब गए। वहीं, कच्ची दीवार गिरने से चार भैंसों की मौत हो गई।

मकान पर गिरा भारी पेड़, मलबे में दबा परिवार

सबसे दर्दनाक हादसा बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में शुक्रवार शाम हुआ। यहां एक भारी पकरिया का पेड़ अचानक मकान की दीवार पर जा गिरा। उस समय घर के अंदर वीरेंद्र, उनकी पत्नी वीरमती और 11 साल की बेटी मोनिका मौजूद थीं। पेड़ गिरने के साथ मकान का एक हिस्सा भी भरभराकर गिर गया और तीनों मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला गया और सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने 11 साल की मोनिका को मृत घोषित कर दिया। वहीं वीरेंद्र की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

पेड़ कटवाने की बात कर रहा था परिवार

मोनिका की मां वीरमती ने बताया कि परिवार पेड़ को कटवाने की बात कर रहा था, लेकिन पेड़ कट नहीं पाया। इसी दौरान वह अचानक मकान पर गिर गया। उनके मुताबिक, हादसे के समय घर के अंदर तीन लोग मौजूद थे। मलबे में दबने के बाद आसपास के लोगों की मदद से दो लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन मोनिका को नहीं बचाया जा सका।

Breaking News

कच्ची दीवार गिरने से चार भैंसों की मौत

बारिश से जुड़ा दूसरा हादसा इसी इलाके के पिपरी गांव में शुक्रवार रात करीब दो बजे हुआ। बारिश के कारण एक कच्ची दीवार कमजोर होकर अचानक गिर गई। दीवार के नीचे किसान छुन्ना की चार भैंसें बंधी हुई थीं। दीवार गिरने से चारों भैंसें मलबे में दब गईं। परिवार और ग्रामीणों ने तुरंत मलबा हटाकर भैंसों को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। किसान के मुताबिक, ये भैंसें परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा थीं और दूध बेचकर परिवार का खर्च चलता था। चारों पशुओं की मौत से करीब तीन से चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान बताया गया है।

भूमि पूजन के दौरान भी गिरी दीवार

हरदोई के रेलवेगंज स्थित लोहा मंडी में शुक्रवार दोपहर एक अन्य हादसा हुआ। यहां भूमि पूजन के दौरान पड़ोसी की दीवार अचानक गिर गई। हादसे में दुकान मालिक, मिस्त्री, पुजारी और पुजारी का जूनियर घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। लगातार बारिश के कारण जिले के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है। सड़कें पानी में डूबी हैं और बाजारों व प्रमुख रास्तों पर भी सन्नाटा नजर आ रहा है। शनिवार सुबह छह बजे तक जिले में करीब 70 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

दो महीने की शादी, फिर जंगल के कुएं में मिला युवती का शव, पति समेत दो गिरफ्तार

कक्षा 1 से 12वीं तक स्कूल बंद

बारिश को देखते हुए प्रशासन ने शनिवार को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। लगातार बारिश के कारण कच्चे मकानों और कमजोर दीवारों के गिरने का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts