हार्दिक-माहिका का रोमांस सोशल मीडिया पर वायरल, जीत के बाद जताया प्यार

हार्दिक पांड्या की निजी जिंदगी इन दिनों फैंस के लिए चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। तलाक के बाद हार्दिक अब माहिका शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं और हाल ही में उन्होंने मैच जीतने का श्रेय माहिका को देते हुए उन्हें अपना 'पार्टनर' बताया। वहीं, माहिका ने भी सोशल मीडिया पर हार्दिक को अपना राजा कहकर प्यार का इजहार किया।
Follow on Google News
हार्दिक-माहिका का रोमांस सोशल मीडिया पर वायरल, जीत के बाद जताया प्यार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपनी पिच पर जितने चर्चित हैं, उतनी ही उनकी निजी जिंदगी भी फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हार्दिक का अपनी पत्नी नताशा से तलाक हो चुका है और इसके बाद वह लगातार अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ देखे जा रहे हैं। हाल ही में मैच जीतने के बाद हार्दिक ने सभी के सामने इसका श्रेय माहिका को दिया और उन्हें अपना 'पार्टनर' बताया। बात यहीं खत्म नहीं हुई माहिका ने भी सोशल मीडिया पर हार्दिक को किंग कहकर प्यार का इजहार किया।

    जीत के पीछे माहिका का योगदान

    मैच जीतने के बाद हार्दिक ने कहा, मेरी पार्टनर का खास जिक्र करना चाहूंगा। जब से वह मेरी जिंदगी में आई हैं, बहुत सारी अच्छी चीजें हुई हैं। वह मेरे लिए सबसे लकी रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह हमेशा अपने अनुभव और एहसासों के आधार पर ही बातें शेयर करते हैं।

    सोशल मीडिया पर प्यार का इजहार

    हार्दिक के इस पोस्ट पर गर्लफ्रेंड माहिका ने खुलकर कमेंट किया और हार्दिक को अपना किंग बताया। अब साफ हो गया है कि हार्दिक और माहिका सिर्फ दोस्त नहीं हैं, बल्कि उनके रिश्ते में सच्चाई और प्यार दोनों मौजूद हैं।

    Uploaded media

    टीम इंडिया में धमाकेदार वापसी

    चोट के कारण सितंबर से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं रहे हार्दिक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कटक में पहले टी20 मैच में धमाकेदार प्रदर्शन किया। बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन खेल दिखाते हुए उन्होंने टीम को जीत दिलाई। हार्दिक की यह परफॉर्मेंस फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं थी।

    पैपराजी पर फूटा हार्दिक का गुस्सा

    हार्दिक ने माहिका की कुछ तस्वीरों और वीडियो के गलत एंगल पर क्लिक होने पर पैपराजी को सोशल मीडिया पर फटकार लगाई। इस घतना से ये साबित हो गया कि हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड माहिका के सपोर्ट में हैं और उनके प्रति बेहद संवेदनशील हैं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts