Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

वर्ल्ड कप जीत के बाद खुल्लम-खुल्ला प्यार!गर्लफ्रेंड माहिका ने हार्दिक को किया Kiss, तस्वीरें वायरल

T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद जहां पूरे देश में जश्न का माहौल है, वहीं मैदान से कुछ रोमांटिक पल भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गर्लफ्रेंड माहिका ने हार्दिक को किया Kiss, तस्वीरें वायरल
social media
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। जैसे ही भारत की जीत हुई, पूरे देश में जश्न शुरू हो गया। स्टेडियम में तिरंगा लहराने लगा, खिलाड़ी खुशी से झूमने लगे और सोशल मीडिया पर जीत की तस्वीरें छा गईं।

    लेकिन इसी जश्न के बीच एक ऐसा पल भी आया जिसने माहौल को पूरी तरह फिल्मी बना दिया। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मैदान में अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ नजर आए और दोनों का रोमांटिक मोमेंट कैमरे में कैद हो गया। माहिका ने सबके सामने हार्दिक को गले लगाया और प्यार से उनके गाल पर किस कर लिया। यह सीन देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    तिरंगा ओढ़कर डांस करने लगे हार्दिक

    मैच जीतने के बाद खिलाड़ियों की खुशी देखते ही बन रही थी। खासकर हार्दिक पांड्या तो मानो खुशी से झूम ही उठे।
    वायरल वीडियो में हार्दिक तिरंगा लहराकर मैदान पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी थे। दोनों खिलाड़ी तिरंगा लेकर मैदान में जश्न मनाते नजर आए।

    Uploaded media

    मैदान पर ही हुआ रोमांटिक मोमेंट

    जश्न के बीच माहिका शर्मा भी मैदान पर पहुंचीं। उन्होंने हार्दिक को गले लगाकर जीत की बधाई दी। इसके बाद जो हुआ, उसने सबका ध्यान खींच लिया। माहिका ने प्यार से हार्दिक के गाल पर किस कर लिया। कैमरों ने इस पल को कैद कर लिया।

    Uploaded media

    हार्दिक बोले- मेरी जिंदगी बदल गई

    मैच के बाद जब हार्दिक पांड्या इंटरव्यू दे रहे थे, तब भी उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र किया।
    उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, जब से माहिका मेरी जिंदगी में आई है, तब से जीत ही जीत मिल रही है। मेरी जिंदगी बदल गई है। इतना ही नहीं, इंटरव्यू के दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में माहिका की तरफ इशारा करते हुए कहा, यही हैं हमारी मिसेज। उनकी यह बात सुनकर आसपास खड़े लोग भी चौंक गए और फैंस के बीच भी यह बयान चर्चा का विषय बन गया।

    Uploaded media

    पिछले साल शुरू हुई लव स्टोरी

    हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की लव स्टोरी ज्यादा पुरानी नहीं है। दोनों पिछले साल ही रिलेशनशिप में आए हैं। इसके बाद से माहिका अक्सर स्टेडियम में हार्दिक को सपोर्ट करती हुई नजर आती हैं। हर बड़े मैच में वह उन्हें चीयर करती दिखती हैं। धीरे-धीरे दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं और फैंस के बीच यह कपल चर्चा में आ गया।

    इंस्टाग्राम पर भी बरसा प्यार

    मैच के बाद माहिका शर्मा ने इंस्टाग्राम पर हार्दिक की एक खास तस्वीर शेयर की। इस फोटो में हार्दिक तिरंगा ओढ़े हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। माहिका ने इस फोटो के साथ कैप्शन लिखा The Man, The Myth, The Legend.।

    वायरल तस्वीरों में दिखी केमिस्ट्री

    स्टेडियम से कई और तस्वीरें भी सामने आई हैं जिनमें हार्दिक और माहिका एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। कुछ तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे में खोए हुए दिखते हैं, तो कुछ में उनकी केमिस्ट्री साफ झलकती है। एक फोटो में माहिका हार्दिक की गोद में बैठी नजर आ रही हैं और दोनों की मुस्कान बता रही है कि जीत की खुशी कितनी खास है।

    अब फैंस पूछ रहे- शादी कब होगी?

    हार्दिक और माहिका का यह खुल्लम-खुल्ला प्यार देखकर फैंस के मन में एक सवाल जरूर उठ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार पूछ रहे हैं कि अब शादी कब है?

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts