Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा में बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट, सुकन्या टीम ने जीता मुकाबला

हरदा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ। लाडली और सुकन्या टीम के मुकाबले में सुकन्या टीम विजेता रही।
हरदा में बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट, सुकन्या टीम ने जीता मुकाबला
टूर्नामेंट में शामिल टीमें

हरदा। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत गुरुवार को हरदा में बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। महात्मा गांधी स्कूल ग्राउंड में हुए मुकाबले में लाडली टीम और सुकन्या टीम आमने-सामने रहीं। दोनों टीमों की बालिकाओं ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ मुकाबले में हिस्सा लिया। शानदार प्रदर्शन करते हुए सुकन्या टीम ने जीत दर्ज की।

खेल के जरिए बालिकाओं को आगे बढ़ाने की पहल

टूर्नामेंट का आयोजन बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया। इस दौरान बालिकाओं ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। मुकाबला देखने के लिए ग्राउंड पर दर्शकों की भीड़ भी मौजूद रही। आयोजन का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के संदेश को लोगों तक पहुंचाना रहा।

अधिकारियों ने बढ़ाया बालिकाओं का उत्साह

खेल गतिविधि के दौरान ब्लॉक समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग सलमा खान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ शाखा प्रभारी शुभम बामने सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेलों में लगातार भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर बालिकाओं को संदेश दिया गया कि बेटियां शिक्षा, खेल और अन्य सभी क्षेत्रों में आगे बढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकती हैं। इस तरह की खेल गतिविधियों से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को प्रोत्साहन देने का प्रयास किया जा रहा है।

Breaking News

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

Latest Posts