🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

हरदा में ट्रेन की चपेट में आया आरपीएफ कांस्टेबल, सोहागपुर में ‘जनशताब्दी’ से रनओवर होने से युवक की मौत

हरदा रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से आरपीएफ कांस्टेबल लोकेश कुमार रावत की मौत हो गई। वहीं सोहागपुर के पास गुरमखेड़ी और बागरा तवा स्टेशन के बीच जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 45 वर्षीय राकेश गुर्जर की मौत हुई। दोनों घटनाओं में पुलिस और रेलवे प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
Follow on Google News
हरदा में ट्रेन की चपेट में आया आरपीएफ कांस्टेबल, सोहागपुर में ‘जनशताब्दी’ से रनओवर होने से युवक की मौत
हरदा। मृतक आरपीएफ कांस्टेबल लोकेश कुमार रावत।

हरदा । रेलवे स्टेशन पर रविवार को उस समय सन्नाटा पसर गया, जब प्लेटफॉर्म पर डयूटी पर तैनात आरपीएफ कॉन्स्टेबल लोकेश कुमार रावत प्लेटफॉर्म नंबर दो से गुजर रही 20103 एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस की चपेट में आ गया है। जिसके चलते उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद शव को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां फिलहाल शव को मर्चुरी में रखा है। सुबह परिवार के सदस्यों के हरदा पहुंचने पर पोस्टमार्टम होगा।

 प्लेटफॉर्म पर थी कॉन्स्टेबल की ड्यूटी

आरपीएफ प्रभारी दिलीप शर्मा ने बताया कि कॉन्स्टेबल लोकेश कुमार प्लेटफार्म चेकिंग व गाड़ी पास कराने की ड्यूटी पर तैनात था। करीब पौने 4 बजे गोरखपुर एक्सप्रेस के स्टेशन से पास होते समय लोकेश का पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन 30 से 40 की स्पीड में गुजर रही थी। उसी समय वहां ड्यूटी कर रहे लोकेश का पैर फिसला और हादसा हो गया। आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार लोकेश मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले थे। आरपीएफ ने परिवार को सूचना की है। वे हरदा के लिए रवाना हो चुके हैं। 

ये भी पढ़ें: भीगा पूर्वी मप्र-डिंडौरी में 9 घंटे में 6 इंच पानी; कच्चा मकान ढहने से मासूम की मौत, बालाघाट में सवा 2 इंच बरसा, उमरिया में जोहिला डेम के 6 गेट खोले

हादसे के बाद लगी भीड़

प्लेटफार्म पर हादसा हो जाने के बाद पहले चीख पुकार पड़ी, फिर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे जीआरपी व आरपीएफ बल ने भीड़ को अलग किया, वहीं आगे की कार्रवाई शुरू की।

गुरमखेड़ी-बागरा तवा के बीच हादसा

/img/89/1786287809877

सोहागपुर। रविवार सुबह जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल को सरकारी अस्पताल की 112 सेवा के माध्यम से सोहागपुर लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश पिता गेंदालाल गुर्जर (45), निवासी जमनिया, सेमरी हरचंद के रूप में हुई है। प्रारंभिक रूप से व्यक्ति की पहचान अज्ञात थी। घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस और परिजनों को हादसे की जानकारी मिली, जिसके बाद मृतक की पहचान हो सकी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है।

ये भी पढ़ें: खेत में 5 लाख रुपये गाड़कर भूल गया किसान, सालभर बाद मिले तो दीमक चट कर चुकी थी रकम

सोहागपुर इनपुट : नीलम तिवारी

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

icon

Latest Posts