Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत,दो दिन से लापता था रहटगांव का युवराज

हरदा के टिमरनी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रहटगांव निवासी युवराज गौर के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिनों से लापता था। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
दो दिन से लापता था रहटगांव का युवराज
हरदा के टिमरनी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने एक युवक की मौत हो गई, जो पिछले दो दिनों से लापता था।

हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा जिले के टिमरनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रहटगांव निवासी युवराज गौर (पिता- लवकुश गौर) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवराज पिछले दो दिनों से लापता था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मालगाड़ी चालक ने दी घटना की सूचना

जानकारी के मुताबिक, हादसा टिमरनी रेलवे स्टेशन के पास किलोमीटर संख्या 683/28 के निकट हुआ। घटना के बाद वहां से गुजर रही एक मालगाड़ी कुछ देर के लिए रुकी। बाद में चालक ने स्टेशन पहुंचकर रेलवे सुरक्षा अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

शासकीय अस्पताल भेजा गया शव

जीआरपी ने घटनास्थल का पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजा गया।  पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद शनिवार दोपहर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Breaking News

दो दिन से घर से था लापता

परिजनों के मुताबिक, युवराज पिछले दो दिनों से घर से लापता था। उसके पिता लवकुश गौर कपड़ों का व्यवसाय करते हैं। परिवार लगातार उसकी तलाश कर रहा था, लेकिन शुक्रवार देर रात हुए हादसे की सूचना मिलने के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया।

इंद्रदेव को मनाने का अनोखा टोटका : भोपाल में गधों को खिलाए गए गुलाब जामुन, 44 जिलों में बारिश का अलर्ट

जीआरपी कर रही मामले की जांच

जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी चालक से सूचना मिलने के बाद टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक हादसे का शिकार हुआ या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Edited By : Sona Rajput

Ritesh Tyagi
By Ritesh Tyagi

Latest Posts