PlayBreaking News

हरदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई:बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

चोरी की अलग अलग दो घटनाओं के मामले में सिविल लाइन पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। जिसकी निशानदेही पर चोरी की दोनों बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया।
Follow on Google News
बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
पुलिस गिरफ्त में आरोपी

हरदा। हरदा जिले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने दोनों चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके बाद पुलिस को एक संदिग्ध युवक के बारे में जानकारी मिली।

संदेही युवक से पूछताछ में खुला चोरी का राज

सिविल लाइन थाना प्रभारी आरएस तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शशांक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा के निर्देशन में चोरी की घटनाओं की जांच शुरू की गई थी। वहीं एसडीओपी शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को राजेश नाम के युवक पर संदेह हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने बाइक चोरी की दोनों वारदातों को कबूल कर लिया।

दो अलग-अलग जगहों से चोरी हुई थीं बाइक

पुलिस के मुताबिक, पहली घटना 20 जुलाई की है। राजधानी कॉलोनी निवासी जय बामने ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाने में अपराध क्रमांक 262/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसके बाद 28 जुलाई को बेलदार मोहल्ला निवासी रवि चौहान ने भी अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 269/26 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज किया।

आरोपी के पास से चोरी की दोनों बाइक बरामद

पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी राजेश उर्फ राजू को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान स्वर्गीय घासीराम चावड़ा, निवासी चांदाग्रहण थाना भैरुंदा जिला सीहोर, हाल निवासी बेलदार मोहल्ला के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने दोनों बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की गई दोनों मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं।

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts