ग्वालियर में एलिवेटेड रोड के पिलर की खुदाई में तोड़ा स्वर्ण रेखा दीवार का रैंप,100 फीट सड़क फटी, चार मकानों में आई दरार

ग्वालियर। ढोली बुआ के पुल वाले क्षेत्र में एलिवेटेड रोड के पिलर खुदाई के चलते स्वर्ण रेखा की दीवार के बेस में डले रैंप को तोड़ दिया गया है। इसके बाद नाले की दीवार के साथ लगी सड़क 100 फीट तक फटने के साथ ही सड़क किनारे के 4 मकानों में दरारें आ गई है। वहीं दरारों के लगातार बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि निगम अधिकारियों ने देर रात ही मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया, लेकिन लोगों को किसी तरह की राहत नहीं मिल सकी।
शुक्रवार से हुई थी सड़क फटने की शुरुआत
मौके पर पहुंचे तकनीकी अधिकारियों ने बताया कि दो दिन पहले ही एलिवेटेड रोड के पिलर डालने के लिए स्वर्ण रेखा की दीवार तोड़ कर ग्राउंड बेस रैंप बनाया गया था और इसके बाद क्षेत्र में सड़क की स्थिति प्रभावित हुई । शुक्रवार को सड़क फटने की शुरुआत हो गई थी, जो शनिवार की रात तक दरारें चौड़ी होने से पुन: बढ़ती दिखी। देर शाम तक सड़क में लंबी दरारें आने के साथ ही 04 मकान भी चटकने व दरारें आने से प्रभावित हुए।
इनके मकानों आई है दरारें
- गणेश शाक्य - कमरे/किचन में
- लीला शाक्य - आंगन/किचन/बाथरूम में
- नारायण कन्नौजिया - आंगन/लैट-बाथ में
- शालिनी ढेरे - दीवार की बाउंड्री



















