Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने किया ध्वजारोहण

हरदा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिडिल स्कूल ग्राउंड पर मुख्य कार्यक्रम हुआ। प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने ध्वजारोहण कर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वाचन किया।
हरदा में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने किया ध्वजारोहण
हरदा। कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूल के बच्चे

हरदा। जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई मैदान, मिडिल स्कूल ग्राउंड में आयोजित हुआ। प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मंत्री श्री वर्मा ने पुलिस अधीक्षक शशांक और कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के साथ परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।

मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का सम्मान

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का एलईडी के माध्यम से प्रसारण किया गया। मुख्य अतिथि करण सिंह वर्मा ने जिले के विकास और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बधाई संदेश का वाचन किया। इस दौरान उन्होंने रंग-बिरंगे गुब्बारे भी छोड़े। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों और लोकतंत्र सेनानियों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

/img/89/1786872887087

ये भी पढ़ें: गायों को चारा, मोरों को दाना... सुबह-सुबह अपने 'दोस्तों' से मिलने पहुंचे PM मोदी, देखें VIDEO

मंत्री ने विद्यार्थियों के साथ किया मध्याह्न भोजन

समारोह में विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेड़िया, जनपद पंचायत अध्यक्ष रेवा पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश वर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा हरदा विकासखंड के ग्राम खेड़ीनीमा स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय पहुंचे और विद्यार्थियों के साथ मध्याह्न भोजन किया।

ये भी पढ़ें: दूसरी बार राष्ट्रपति पदक से सम्मानित हुए निरीक्षक: स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...

Latest Posts