Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में बनेगा हनुमत धाम, भूमिपूजन में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. मोहन यादव, बोले- सनातन संस्कृति के केंद्र के रूप में पहचान बना रहा भोपाल

भोपाल में बनेगा हनुमत धाम, भूमिपूजन में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. मोहन यादव, बोले- सनातन संस्कृति के केंद्र के रूप में पहचान बना रहा भोपाल
भोपाल अब आध्यात्मिक दृष्टि से भी नई पहचान की ओर अग्रसर हो रही है। प्रसिद्ध संत बाबा नीब करौरी महाराज, जिनका कैंची धाम देश-विदेश में प्रसिद्ध है, उनके नाम पर भोपाल के रतनपुर क्षेत्र में हनुमत धाम का निर्माण होने जा रहा है। सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से इस भव्य धाम के भूमि पूजन समारोह को संबोधित किया और इस परियोजना को सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा से जोड़ने वाला बताया।

सीएम ने की सराहना

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भोपाल में बाबा का धाम बनाने का राम राज बाबा नीब करौरी चैरिटेबल ट्रस्ट का संकल्प स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि धाम निर्माण का संकल्प एक अध्यात्मिक युग के सूत्रपात जैसा है। सीएम ने धाम के लिए डॉ. बृजेश श्रीवास्तव की ओर भूमि समर्पित करने के लिए उनकी सराहना करते हुए भूमि दान को अनुकरणीय पहल बताया।

हनुमत धाम की विशेषताएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुमत धाम में सम्राट विक्रमादित्य सहित भारतीय संस्कृति से जुड़े सभी गौरवशाली पक्षों को प्रदर्शित किया जाएगा। यह धाम सम्पूर्ण प्रदेश और आस-पास के राज्यों के लिए बाबा के आशीर्वाद का केन्द्र बनेगा। सीएम ने कहा कि कैंची धाम की महिमा देश-विदेश में अनुभव की जा रही है और वैश्विक स्तर पर उनके अनुभवों और संदेशों से लोग प्रेरणा ले रहे हैं।

सनातन संस्कृति का केंद्र भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भोपाल, सनातन संस्कृति के केंद्र के रूप में पहचान बनाने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि राजा भोज के नाम से भोज द्वार बनाने का संकल्प लिया था और हनुमत धाम निर्माण भी इसी दिशा में एक कदम है। ये भी पढ़ें- हनीमून से हत्या तक… राजा रघुवंशी मर्डर केस की खौफनाक टाइमलाइन, पत्नी सोनम ने रची थी साजिश
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts