Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी :फिल्मों से ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई

साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की कुल संपत्ति करीब 37 करोड़ रुपये बताई जाती है। उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री की स्टार बनने तक लंबा सफर तय किया है। फिल्म फीस, ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस और रियल एस्टेट निवेश के जरिए हंसिका मोटवानी की कमाई के कई बड़े स्रोत हैं।
फिल्मों से ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
Hansika Motwani
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई। एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी आज साउथ इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी हैं। उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। एक्ट्रेस फिल्मों के अलावा, ब्रांड डील और बिजनेस से तगड़ी कमाई करती हैं। हंसिका मोटवानी ने इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी और धीरे-धीरे साउथ सिनेमा की प्रमुख एक्ट्रेस बन गईं। टीवी शो ‘शाका लाका बूम बूम’ने उन्हें शुरुआती पहचान दी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘कोई मिल गया’ में भी अभिनय किया।

    साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हंसिका ने लगातार काम करके खुद को प्रतिष्ठित और भरोसेमंद एक्ट्रेस के रूप में स्थापित किया। उनके करियर में कई हिट फिल्में शामिल हैं, जिससे उन्हें फिल्म फीस और लोकप्रियता के जरिए अच्छी कमाई होती है। रिपोर्ट्स के अनुसार हंसिका मोटवानी फिल्मों से सबसे ज्यादा कमाई करती हैं। वह एक फिल्म के लिए लगभग 80 लाख से 1 करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं। साउथ फिल्मों में लगातार काम करने के कारण उनके पास अच्छी स्थिर आय है। हाल ही में हंसिका फिल्म ‘गार्डियन’ में नजर आईं, जिसमें उन्होंने अपरना का किरदार निभाया। इसके अलावा उन्होंने मोहनलाल के साथ फिल्म ‘विलेन’ में भी काम किया, जिसका निर्देशन बी. उन्नीकृष्णन ने किया।

    ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस से कमाई

    फिल्मों के अलावा हंसिका मोटवानी कई बड़े ब्रांड्स के साथ एंडोर्समेंट करती हैं। इन प्रमोशन्स से उनकी कमाई लगभग 20 लाख से 25 लाख रुपये बताई जाती है। इसके अलावा हंसिका बिजनेस प्रोजेक्ट्स और रियल एस्टेट निवेश में भी सक्रिय हैं। उन्होंने अपनी कमाई का एक हिस्सा लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट और संपत्ति में लगाया, जिससे उनकी नेटवर्थ और बढ़ी।

    ये भी पढ़ें: Hansika Motwani Divorce : हंसीका मोटवानी और सोहेल कथूरिया का तलाक, 4 साल बाद टूटा रिश्ता

    लग्जरी कार और प्रॉपर्टी

    हंसिका मोटवानी को लग्जरी कारों का भी खास शौक है। उनके पास रोल्स-रॉयस फैंटम, मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास जैसी कारें हैं। साल 2024 में उन्होंने बीएमडब्ल्यू 630आई जीटी भी खरीदी, जिसकी कीमत लगभग 75.50 लाख रुपये थी। संपत्ति के मामले में हंसिका ने रीयल एस्टेट और अन्य निवेश में भी पैसे लगाए हैं। इन निवेशों की वजह से उनकी कुल संपत्ति लगभग 37 करोड़ रुपये बताई जाती है।

    पर्सनल लाइफ और शादी

    हंसिका मोटवानी हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खबरों में रही हैं। मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट ने उन्हें और उनके पति सोहेल खटूरिया को तलाक दे दिया। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया और हंसिका ने स्ट्रिधन या गुजारा भत्ता की कोई मांग नहीं की। हंसिका और सोहेल की शादी 4 दिसंबर 2022 को जयपुर के मंडोटा फोर्ट में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी।

    ये भी पढ़ें: शादी न होती तो जान दे देती... महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा का बयान, फरमान ने लव जिहाद के आरोपों को बताया गलत

    सोशल मीडिया और लोकप्रियता

    हंसिका मोटवानी की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी काफी बड़ी है। इंस्टाग्राम और फेसबुक प्लेटफॉर्म पर वह ब्रांड प्रमोशन और स्पॉन्सर्ड पोस्ट के जरिए अतिरिक्त कमाई करती हैं। इस तरह फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया के जरिए हंसिका की कमाई का स्रोत बहुआयामी और मजबूत है।

    Sona Rajput
    By Sona Rajput

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

    Latest Posts