शादी न होती तो जान दे देती...महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा का बयान, फरमान ने लव जिहाद के आरोपों को बताया गलत

महेश्वर की मोनालिसा भोंसले ने केरल में फरमान खान के साथ मंदिर में विवाह कर लिया। इस अंतरधार्मिक विवाह के बाद परिवार ने गंभीर आरोप लगाए, जबकि दंपति ने सामने आकर कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से शादी की है और उन्हें सुरक्षा की जरूरत है।
Follow on Google News
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा का बयान, फरमान ने लव जिहाद के आरोपों को बताया गलत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    महाकुंभ में रुद्राक्ष बेचते हुए अचानक चर्चा में आई मध्य प्रदेश के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा भोंसले ने केरल में अपने साथी फरमान खान के साथ मंदिर में शादी कर ली है। इस अंतरधार्मिक विवाह को लेकर उत्तर से दक्षिण भारत तक चर्चा तेज हो गई है। जहां कुछ लोग इसे व्यक्तिगत फैसला बता रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने इसे साजिश करार दिया है। गुरुवार को दोनों ने तिरुवनंतपुरम में पत्रकारों से बात कर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

    शादी को लेकर दी सफाई

    पत्रकारों से बातचीत में फरमान खान ने कहा कि मोनालिसा की उम्र को लेकर गलत खबरें फैलाई जा रही हैं। उनका कहना है कि यदि उम्र कम होती तो विवाह का प्रमाण पत्र नहीं मिल पाता। उन्होंने बताया कि केरल सरकार की व्यवस्था के अनुसार उन्हें पंचायत से विवाह का प्रमाण पत्र मिला है और मंदिर की ओर से भी प्रमाण पत्र दिया गया है।

    ‘मोनालिसा घर से भागकर नहीं आई’

    फरमान ने कहा कि यह भी गलत बताया जा रहा है कि मोनालिसा घर से भागकर आई हैं। उनके अनुसार करीब दस दिन पहले वह अपने पिता के साथ ही केरल आई थीं। मोनालिसा ने भी कहा कि उन्हें केरल बहुत पसंद है और वे दोनों आगे भी यहीं रहने की योजना बना रहे हैं।

    ये भी पढ़ें: महाकुंभ वाली मोनालिसा के पापा बोले- एक्टिंग का बोलकर मेरी बेटी को केरल ले गए और शादी कर ली

    फिल्म के दौरान हुई मुलाकात

    दोनों की मुलाकात एक फिल्म के काम के दौरान हुई थी। बताया जा रहा है कि फिल्म के निर्देशक पीके बीनू वर्गीस हैं और इसी काम के दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। फरमान के अनुसार करीब छह महीने पहले उनकी पहचान हुई थी और उसी दौरान मोनालिसा ने उन्हें विवाह का प्रस्ताव दिया था। इस बात की पुष्टि खुद मोनालिसा ने भी की।

    ‘शादी नहीं की तो मैं जान दे दूंगी’

    फरमान ने बताया कि मोनालिसा के घर में उनकी शादी कहीं और तय की जा रही थी। इस कारण मोनालिसा ने उनसे जल्द विवाह करने के लिए कहा। फरमान के अनुसार मोनालिसा ने उनसे कहा था कि अगर विवाह नहीं हुआ तो वह अपनी जान दे देंगी। इसके बाद उन्होंने विवाह करने का फैसला किया।

    ‘लव जिहाद जैसी कोई बात नहीं’

    फरमान ने कहा कि यह कहना गलत है कि यह किसी तरह का लव जिहाद है। उनके अनुसार दोनों अपने-अपने धर्म का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि मोनालिसा अपने धर्म में रहेंगी और वह अपने धर्म का पालन करेंगे, लेकिन दोनों सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।

    ये भी पढ़ें: मोनालिसा की शादी पर विवाद : मोनालिसा के डायरेक्टर को मिली सिर तन से जुदा की धमकी, फरमान संग शादी को बताया था लव जिहाद

    परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    मोनालिसा के परिवार की ओर से इस विवाह पर सवाल उठाए गए हैं। उनके बड़े पिता विजय भोंसले ने कहा कि उनकी बेटी को धोखे से फंसाया गया है और उसे डराया-धमकाया गया होगा। परिवार ने सरकार से मामले की जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।

    महेश्वर में विरोध, कार्रवाई की मांग

    महेश्वर के कुछ सामाजिक संगठनों ने भी इस मामले पर नाराजगी जताई है। समाजसेवी मनोज पाटीदार ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि युवती के साथ धोखा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र भेजा जाएगा।

    शादी से पहले पुलिस से मांगी थी सुरक्षा

    शादी से पहले दोनों तिरुवनंतपुरम के थंपानूर पुलिस थाने भी पहुंचे थे। यहां मोनालिसा ने पुलिस से सुरक्षा मांगी और कहा कि वह बालिग हैं और अपनी इच्छा से फरमान के साथ रहना और उनसे विवाह करना चाहती हैं। मोनालिसा इन दिनों अपनी पहली फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में केरल में रह रही हैं और इसी दौरान दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई थी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts