अब AC साफ करने की टेंशन खत्म!Haier का AI वाला ‘Desert Rose’ लॉन्च, बिजली भी बचाएगा

Haier ने भारत में AI-AtmoX तकनीक से लैस ‘Desert Rose’ सुपर हैवी-ड्यूटी एयर कंडीशनर लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह AC आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से न सिर्फ तेजी से कूलिंग करता है बल्कि खुद की सफाई भी कर लेता है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 55,990 रुपये रखी गई है।
खुद साफ होगा AC, नहीं पड़ेगी मैन्युअल सफाई की जरूरत
इस AC की सबसे खास बात इसका AI ODU साइक्लोन क्लीन फीचर है जिसे कंपनी भारत की पहली ऑटो क्लीन आउटडोर तकनीक बता रही है। इसमें आउटडोर यूनिट का फैन हर बार बंद होने के बाद 15 सेकंड के लिए उल्टा घूमता है जिससे कंडेनसर कॉइल्स पर जमा धूल अपने आप साफ हो जाती है। इससे AC की परफॉर्मेंस बेहतर रहती है और मेंटेनेंस की जरूरत कम हो जाती है।
ये भी पढ़ें: Realme 16 5G: 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और ‘Selfie Mirror’ फीचर के साथ 2 अप्रैल को लॉन्च
10 सेकंड में कूलिंग, घर पहुंचने से पहले हो जाएगा ऑन
कंपनी का दावा है कि यह AC सिर्फ 10 सेकंड में ठंडी हवा देना शुरू कर देता है। इसमें AI प्री-कूलिंग फीचर दिया गया है जो यूजर के घर के करीब 100 मीटर के दायरे में पहुंचते ही AC को अपने आप ऑन कर देता है ताकि घर पहुंचते ही कमरा पहले से ठंडा मिले।
बिजली बिल बचाने में भी मददगार
इस AC में AI-AtmoX पावर मैनेजर दिया गया है जो यूजर की खपत का अनुमान लगाकर बिजली की बचत में मदद करता है। साथ ही AI ह्यूमन डिटेक्शन फीचर कमरे में किसी के न होने पर 15 मिनट में पावर मोड बदल देता है और 30 मिनट बाद खुद ही बंद हो जाता है।
यूजर के हिसाब से करेगा कूलिंग सेट
AI क्लाइमेट कंट्रोल 2.0 फीचर कमरे के तापमान, बाहर की गर्मी और यूजर की आदतों को समझकर कूलिंग को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है। AI Target Cooling फीचर हवा को सीधे लोगों तक पहुंचाता है जिससे जल्दी और बेहतर कूलिंग मिलती है।
अलग-अलग मॉडल और उपलब्धता
यह AC गोल्ड स्ट्राइप (HSA20DSD-GAI5NB-I) और नेबुला ब्लू स्ट्राइप (HSA20DSD-NAI5NB-I) मॉडल में उपलब्ध है। इसे देशभर के ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' की स्क्रिप्ट पर उठे सवाल! क्या आदित्य धर सच में चोर हैं? संतोष कुमार ने लगाए धड़ाधड़ आरोप
एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतर अनुभव देने पर फोकस
कंपनी के CEO एन.एस. सतीश के मुताबिक इस लॉन्च के जरिए Haier भारतीय ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतर अनुभव देने पर फोकस कर रहा है।












