Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्वालियर में युवक की पीट-पीटकर हत्या:सड़क पर मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

ग्वालियर के जहांगीर कटरा इलाके में शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या के एंगल से मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Follow on Google News
सड़क पर मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
युवक की हत्या

ग्वालियर। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक का कुछ युवकों से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसकी बेरहमी से मारपीट की गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिनमें कुछ युवक सरिया और डंडे लिए दिखाई दिए हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

धर्मशाला के बाहर मिला शव

जानकारी के मुताबिक जहांगीर कटरा स्थित पटेल धर्मशाला में रॉकी उर्फ दिनेश पटेल (30) किराए से रहता था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने धर्मशाला के बाहर उसका शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम को बुलाया। प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें: Mumbai Rains: मुंबई में मूसलाधार बारिश: सड़कें बनीं तालाब, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

रिश्तेदार ने मारपीट का लगाया आरोप

मृतक के रिश्तेदार मोहर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात दिनेश का कुछ युवकों से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान हमलावरों ने सरिया और डंडों से उसके हाथ-पैरों सहित पूरे शरीर पर बेरहमी से हमला किया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद दिनेश किसी तरह अपने कमरे तक पहुंचा, लेकिन धर्मशाला के गेट पर ही गिर पड़ा। सुबह लोगों ने उसका शव वहीं पड़ा देखा।

Breaking News

CCTV फुटेज में दिखे सरिया और डंडे लिए युवक

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज में ये पूरी वारदात कैद हो गई। पुलिस को आशंका है कि यही लोग मारपीट की घटना में शामिल हो सकते हैं। जहांगीर कटरा इलाके के रहने वाले लल्ला खान और उसके कुछ साथियों के नाम भी सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें: PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पड़ोसी से रात में मांगा था पानी

पड़ोस में रहने वाले लोगों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब दो बजे दिनेश धर्मशाला पहुंचा था। उसने पड़ोस के कमरे में रहने वालों से पीने के लिए पानी मांगा था। इसके बाद वह बाहर ही बैठ गया। सुबह जब लोगों ने देखा तो उसका शव धर्मशाला के गेट पर पड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

शराब के नशे में विवाद की भी आशंका 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि माता-पिता की मौत के बाद दिनेश मजदूरी कर अपना गुजारा करता था। कभी-कभी वह पड़ोसियों से खाना भी मांग लेता था। पिछले दो-तीन दिनों से वह लगातार शराब के नशे में इलाके में घूम रहा था और गाली-गलौज भी कर रहा था। पुलिस को आशंका है कि इसी दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सीएसपी केपी अहिरवार ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं और मामला हत्या से जुड़ा लग रहा है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts