Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PM Modi Australia Visit :ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। 'मेलबर्न मीट्स मोदी' कार्यक्रम से जुड़ी फेसबुक पोस्ट पर आए कमेंट के बाद ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया की सुरक्षा एजेंसियां और फेडरल पुलिस अलर्ट हो गई हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सोशल मीडिया पोस्ट के कमेंट में मिली धमकी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न में आयोजित होने वाले 'मेलबर्न मीट्स मोदी' कार्यक्रम के प्रचार के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किए गए थे। इन्हीं पोस्ट में से एक फेसबुक पोस्ट के कमेंट बॉक्स में प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई।

कमेंट में क्या लिखा था?

रिपोर्ट के अनुसार, 'अबू मुस्तफा' नाम के एक अकाउंट से किए गए कमेंट में लिखा गया कि कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम की छतें बंद कर देनी चाहिए, नहीं तो प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया में अपनी मौत के लिए आएंगे। इस टिप्पणी के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं।

Narendra Modi

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने शुरू की जांच

धमकी मिलने की जानकारी के बाद ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस (AFP) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी देने वाला व्यक्ति कौन है और उसका उद्देश्य क्या था। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है।

मेलबर्न में होना है सामुदायिक कार्यक्रम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान 9 जुलाई को मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में 'मेलबर्न मीट्स मोदी' नाम से एक सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इसी कार्यक्रम के प्रचार के दौरान सोशल मीडिया पर यह धमकी भरा कमेंट सामने आया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts