Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नशे में गाड़ी चलाने में ग्वालियर, रेड लाइट जंप करने में इंदौर आगे

प्रदेश में 1492 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए गए
Follow on Google News
नशे में गाड़ी चलाने में ग्वालियर, रेड लाइट जंप करने में इंदौर आगे

आशीष शर्मा \ग्वालियर। परिवहन विभाग ने तेज गति, रेड लाइट जंप, शराब पीकर गाड़ी चलाना और ओवरलोडिंग के मामले में प्रदेश के 1492 (745 दो पहिया, 747 चार पहिया) लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए सस्पेंड किए। शराब पीकर और मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चलाने में ग्वालियरवासी तो तेज गति, रेड लाइट जंप करने में इंदौर टॉप पर हैं। ग्वालियर के 239 और इंदौर में 595 चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2023 तक ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करके चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए। परिवहन विभाग ने कार्रवाई की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति को भेज दी है।

दो पहिया व चार पहिया वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित

इंदौर

दो पहिया        276

चार पहिया      319

ग्वालियर

दो पहिया        149

चार पहिया       90

सतना

दो पहिया         63

चार पहिया       21

रीवा

दो पहिया        51

चार पहिया      10

उज्जैन

दो पहिया        26

चार पहिया      09

केंद्रीय मोटरयान नियमों का पालन नहीं करने पर 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2023 तक प्रदेश भर के 1492 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए सस्पेंड किए गए। कार्रवाई की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति को भेज दी गई है। उमेश जोगा, अपर परिवहन आयुक्त म.प्र. 

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts