Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Gwalior News : ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 की मौत, 15 से ज्यादा घायल, जड़ी-बूटी लेकर लौट रहे थे सभी

Follow on Google News
Gwalior News : ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 की मौत, 15 से ज्यादा घायल, जड़ी-बूटी लेकर लौट रहे थे सभी
ग्वालियर। जिले के घाटीगांव में शनिवार रात आंतरी-तिलावली तिराहा के पास एक दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मृतकों में एक नाबालिग समेत दो महिलाएं शामिल हैं। हादसा रात करीब 10:30 बजे हुआ जब सहारिया आदिवासी समाज के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से शतावरी वन औषधि की जड़ (जड़ी-बूटी) लेकर लौट रहे थे। तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ये हादसा हो गया।

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी

सहारिया आदिवासी समाज के 31 लोग कैंथ गांव से पई खो के जंगल में औषधि की जड़ खोदने गए थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौटते समय रास्ते में अचानक एक भैंस सामने आ गई। उसे बचाने की कोशिश में ड्राइवर का स्टीयरिंग से नियंत्रण छूट गया, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।

मृतकों की पहचान

हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान इस प्रकार है।
  • फूलवती आदिवासी (35)
  • कस्तूरी बाई (65)
  • रामदास आदिवासी (46)
  • अरुण आदिवासी (14)
हादसे में घायल हुए 15 से ज्यादा लोगों को एंबुलेंस और पुलिस की मदद से ग्वालियर के जेएएच ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। कलेक्टर रुचिका चौहान ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

पुलिस ने मामला जांच में लिया

घटना की सूचना मिलते ही घाटीगांव थाना पुलिस, एसपी, एएसपी, और डीएसपी मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा गया। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों की मदद से राहत कार्य किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे का मुख्य कारण ड्राइवर का वाहन पर से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts