ग्वालियर : चलती कार में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, इंस्टाग्राम दोस्त समेत तीन लोगों ने बनाया हवस का शिकार; VIDEO बनाकर किया वायरल

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती के बाद युवक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसके बाद छात्रा के अश्लील VIDEO भी बना लिए। घटना मोहना थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सभी आरोपी अपने घर से फरार हो गए हैं, पुलिस उनके संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, मोहना निवासी 13 वर्षीय 9वीं कक्षा की छात्रा की अंकेश रावत से तीन महीने पहले अप्रैल 2024 में सोशल मीडिया पर जान पहचान हुई थी। जिसके बाद उनकी बातचीत होने लगी और युवक ने अपने दोस्त कृष्णा सोनी से भी उसकी दोस्ती करवाई। कृष्णा दोस्ती होने के बाद मई के महीने में छात्रा से मिलने आया था, उसके बाद एक बार फिर उसकी छात्रा से मुलाकात हुई थी। युवक ने जून महीने में छात्रा को फोन करके मिलने के लिए कहा। छात्रा उससे मिलने के लिए पहुंची तो युवक एक कार लेकर खड़ा था। जिसमें पहले से ही इंस्टाग्राम पर दोस्त बना अंकेश और उसके साथ एक अन्य युवक सत्यम बाथम भी मौजूद था। उन्होंने छात्रा से कहा कि, चलो हम कहीं घूम कर आते हैं। छात्र के मना करने पक पुराने दोस्त ने बोला कि, हम पर विश्वास नहीं है तो छात्र उनके साथ कार में बैठ गई। जिसके बाद तीनों युवक छात्रा को हाईवे पर ले गए और बारी-बारी से उसके साथ रेप किया।




















