गुना में निकली तिरंगा यात्रा, प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत हुए शामिल

गुना। देशभक्ति गीतों और हाथों में तिरंगा थामे अधिकारी-कर्मचारियों और नागरिकों के उत्साह ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत लक्ष्मीगंज से हुई और सदर बाजार, निचला बाजार और सराफा क्षेत्र सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए हाट रोड स्थित पशुपालन विभाग पहुंची। राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा का गरिमापूर्ण समापन हुआ और अपर कलेक्टर अखिलेश जैन ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
लक्ष्मीगंज से शुरू हुई तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा की शुरुआत लक्ष्मीगंज से हुई। रैली सदर बाजार, निचला बाजार और सराफा क्षेत्र सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए हाट रोड स्थित पशुपालन विभाग पहुंची। रास्ते में नागरिकों द्वारा तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।
ये भी पढ़ें: बाड़ी विकासखंड की ग्राम पंचायत खरगोन में लगा वृहद शिविर, अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की शिकायतें
देशभक्ति गीतों से गूंजा शहर
तिरंगा यात्रा में स्पीकर से गूंजते देशभक्ति गीतों ने माहौल को और अधिक उत्साहपूर्ण बना दिया। इस दौरान हाथों में तिरंगा थामे अधिकारी-कर्मचारियों और नागरिकों के उत्साह ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। स्कूली बच्चों, उनके शिक्षकों, समाज के सभी वर्गों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह और जोश के साथ तिरंगा यात्रा में सहभागिता की।
तिरंगा हमारी शान, सदैव ऊंचा रहे
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा कि गुना की सुंदर गलियों में स्कूली बच्चों, उनके शिक्षकों, समाज के सभी वर्गों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने जिस उत्साह और जोश के साथ तिरंगा यात्रा में सहभागिता की, वह गौरव की बात है। तिरंगा हमारी शान है। उन्होंने कहा कि भारत माता की शान में हमारा तिरंगा सदियों-सदियों तक ऊंचा रहे, यही हम सभी की भावना है।
ये भी पढ़ें: Durg Bhilai: BSP स्क्रैप चोरी केस में पूर्व GM को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत
राष्ट्रगान के साथ हुआ गरिमापूर्ण समापन
तिरंगा यात्रा का समापन पशुपालन विभाग परिसर में हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी गई और राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। समापन अवसर पर अपर कलेक्टर अखिलेश जैन ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।













