बाड़ी विकासखंड की ग्राम पंचायत खरगोन में लगा वृहद शिविर, अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की शिकायतें

बाड़ी विकासखंड की ग्राम पंचायत खरगोन में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत वृहद शिविर लगा। स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र पटेल और कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर निराकरण कराया।

रायसेन जिले के बाड़ी विकासखंड की ग्राम पंचायत खरगोन में गुरुवार को मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत वृहद शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और विभिन्न योजनाओं से जुड़े आवेदन अधिकारियों के सामने रखे। शिविर में स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल और कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कराया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष प्रभा बृज गोपाल पटेल, एसपी आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी सहित जिला और विकासखंड स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।

योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना प्राथमिकता: मंत्री पटेल

स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के जरिए शासन और प्रशासन सीधे नागरिकों के बीच पहुंच रहा है। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सुनना, उनका जल्द समाधान करना और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।

ये भी पढ़ें: जीतू पटवारी बोले-‘नफरत नहीं, देश को भाईचारा चाहिए’, खड़गे के कार्यक्रम स्थल के ‘शुद्धीकरण’ पर कांग्रेस ने  किया सत्याग्रह

CM हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी के मामलों का हुआ निराकरण

शिविर के दौरान सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी से जुड़े प्रकरणों की भी सुनवाई की गई। जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव था, उन्हें संबंधित अधिकारियों ने तत्काल निराकृत किया। वहीं, जिन आवेदनों के निराकरण के लिए आगे की कार्रवाई जरूरी थी, उनके संबंध में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: Janjgir Champa : VIP काफिले के आगे थमी एंबुलेंस, मरीज की जिंदगी से बड़ा बना मंत्री प्रोटोकॉल

सरकारी योजनाओं की जानकारी देने लगाए गए स्टॉल

शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल भी लगाए गए। इन स्टॉल के जरिए ग्रामीणों को सरकार की अलग-अलग योजनाओं, सुविधाओं और पात्रता संबंधी जानकारी दी गई। इस दौरान ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सीधे संवाद का अवसर भी मिला। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

Buddhi Sharma
By Buddhi Sharma

Latest Posts