MP News:गुना में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, तीन शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी

गुना जिले के म्याना कस्बे में एक ही परिसर से दो दिनों के भीतर तीन शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पहले एक वृद्ध का शव बंद कमरे से मिला, जबकि अगले दिन पास के दूसरे कमरे से एक महिला और एक पुरुष के शव बरामद हुए।
गुना में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, तीन शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी

गुना। रविवार को एक बंद मकान से 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद हुआ था। सोमवार को उसी परिसर के दूसरे कमरे से दो और शव मिलने के बाद मामला और उलझ गया। पुलिस इसे संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है। 

बंद कमरे से मिला पहला शव

म्याना कस्बे में हनुमान मंदिर के पास स्थित एक मकान से रविवार सुबह तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे पर बाहर से ताला लगा था। ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, जहां एक वृद्ध व्यक्ति का शव पड़ा था। शव काफी सड़ चुका था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत कई दिन पहले हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें: श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी : तत्काल सुनवाई से इलाहाबाद हाई कोर्ट का इनकार, कहा-जल्दबाजी की जरूरत नहीं

बंद कमरे में मिले शव 

पुलिस ने कमरे से मिले शव की पहचान 60 वर्षीय ओमप्रकाश शर्मा के रूप में की। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले, लेकिन कमरे का बाहर से बंद होना कई सवाल खड़े कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। अधिकारियों को शुरुआत से ही मौत की परिस्थितियां सामान्य नहीं लग रही थीं।

Breaking News

दूसरे कमरे से मिले दो और शव

सोमवार सुबह उसी परिसर के पास बने दूसरे कमरे से भी दुर्गंध आने लगी। स्थानीय लोगों ने देखा कि कमरे के भीतर से खून जैसे निशान बाहर दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का ताला तोड़ा। अंदर का दृश्य देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए, क्योंकि कमरे में एक महिला और एक पुरुष के शव पड़ा हुआ था। 

ये भी पढ़ें: Weather Update : 12 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 70 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं; IMD ने जारी की चेतावनी

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

दूसरे कमरे से मिले दोनों शव भी काफी पुराने और सड़ी-गली अवस्था में थे। शवों की स्थिति ऐसी थी कि तत्काल उनकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस अब फॉरेंसिक जांच और अन्य तकनीकी माध्यमों की सहायता से दोनों मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। तीनों शवों का एक ही परिसर से मिलना मामले को और अधिक रहस्यमय बना रहा है।

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच 

जांच में सामने आया है कि ओमप्रकाश शर्मा की पत्नी का निधन करीब पांच वर्ष पहले हो चुका था, जबकि उनका बेटा भोपाल में रहता है। ऐसे में परिसर में मिले अन्य दो शवों का उनसे क्या संबंध है, यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम, फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts