PlayBreaking News

गुना में सड़क हादसा : बेकाबू होकर बस सड़क से उतरकर खेत में पलटी, 13 यात्री घायल

Follow on Google News
गुना में सड़क हादसा : बेकाबू होकर बस सड़क से उतरकर खेत में पलटी, 13 यात्री घायल
गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में शुक्रवार सुबह सड़क हादसा हो गया। गुना से सिरसी की ओर जा रही बस बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में 13 यात्रियों के घायल होने की खबर सामने आई है। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

टायर फटने के कारण हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे हादसा हुआ है। घटना म्याना इलाके के उमरी क्षेत्र के नानीपुरा गांव में उस वक्त हुई जब ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया था। जिसके कारण बस सड़क से उतरकर खेत में पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसा टायर फटने की वजह से हुआ है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। इसके साथ ही घायल यात्रियों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। ये भी पढ़ें- बैतूल में दर्दनाक हादसा : दो बाइकों की जोरदार टक्कर, पिता-पुत्र सहित तीन की मौत
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts