देशभक्ति के रंग में रंगा गुना, पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, एसपी ने दिखाई हरी झंडी

‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत गुना पुलिस ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। एसपी हितिका वासल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए राष्ट्रभक्ति, एकता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया। जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी यात्राएं निकाली गईं।
देशभक्ति के रंग में रंगा गुना, पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, एसपी ने दिखाई हरी झंडी
गुना। पुलिस की तिरंगा यात्रा को एसपी हितिका वासल ने हरी झंडी दिखाई।

गुना। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत गुरुवार को गुना पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरू हुई यात्रा को पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए राष्ट्रभक्ति, एकता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया। यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों में खासा उत्साह और देशभक्ति का भाव नजर आया।

शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुलिस लाइन पहुंची यात्रा 

तिरंगा यात्रा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रारंभ होकर गोपाल मंदिर तिराहा, जेल तिराहा, पीजी कॉलेज रोड, अंबेडकर चौराहा, हनुमान चौराहा, तेलघानी तिराहा, जय स्तंभ चौराहा और जज्जी बस स्टैंड सहित शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इसके बाद यात्रा वंदना स्कूल, सोम्या मॉल, मारुति शोरूम, बीजी रोड बायपास, भुल्लनपुरा और बीजी रोड ओवरब्रिज होते हुए कोतवाली रोड, सदर बाजार, हाट रोड और जगदीश कॉलोनी पहुंची। यहां से यात्रा शांति पब्लिक स्कूल, अंबेडकर चौराहा, बीएसएनएल एक्सचेंज, रिलायंस पेट्रोल पंप तिराहा और गोपालपुरा रोड होते हुए पुलिस लाइन पहुंचकर समाप्त हुई।

ये भी पढ़ें: भोपाल  के बड़े तालाब में 350 नौकाओं में निकली तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शामिल होकर बढ़ाया उत्साह

जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी निकली तिरंगा यात्रा 

यात्रा में एएसपी प्रशांत सिंह सुमन, प्रभारी सीएसपी आनंद राय, एसडीओपी विवेक अस्थाना, डीएसपी मुख्यालय जमीलउद्दीन सिद्दीकी, रक्षित निरीक्षक पूजा उपाध्याय, प्रभारी कंट्रोल रूम निरीक्षक विकास उपाध्याय, यातायात प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह, यातायात निरीक्षक मोनिका जैन और निरीक्षक सुरेश सिंह कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। गुना शहर के साथ जिले के देहात क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों में भी पुलिस द्वारा तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। 

ये भी पढ़ें: अयोध्या: राम मंदिर में अर्चकों के लिए नया ड्रेस कोड, 15 अगस्त से लागू होगी नई व्यवस्था

Rajkumar Rajak
By Rajkumar Rajak

Latest Posts