गुना में किसान ने किया सुसाइड:जहर खाकर दी जान, वीडियो बनाकर डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। किसान ने जहरीला पदार्थ खाने से पहले वीडियो बनाकर एक डॉक्टर पर गिरवी रखी चांदी वापस नहीं करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। वहीं, परिजनों ने बेटी के वैवाहिक विवाद को भी उसकी परेशानी की बड़ी वजह बताया है।
जहर खाकर दी जान,  वीडियो बनाकर डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप
गुना में किसान ने किया सुसाइड

गुना। किसान ने जहर खाने से पहले वीडियो रिकॉर्ड कर अपनी पीड़ा जाहिर की। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि वीडियो में लगाए गए आरोपों के साथ पारिवारिक परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है। पूरे मामले में मर्ग कायम कर सभी पहलुओं की पड़ताल शुरू कर दी गई है।

जहर खाने से पहले बनाया वीडियो

गुना जिले के सिरसी थाना क्षेत्र के तिलवाड़ा गांव निवासी 40 वर्षीय मनोज राठौर खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। शनिवार शाम उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया और कुछ समय बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सामने आए वीडियो ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है।

तमिलनाडु में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच की मौत

वीडियो में डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियो में मनोज राठौर ने आरोप लगाया कि उसने एक डॉक्टर के पास चांदी गिरवी रखकर पैसे उधार लिए थे। उसका कहना था कि पूरी रकम और ब्याज लौटाने के बावजूद गिरवी रखी चांदी वापस नहीं की गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि कई बार मांग करने के बाद भी उसे लगातार टाल दिया गया। 

Breaking News

18 जुलाई को थाने में की थी शिकायत 

पुलिस के अनुसार, मनोज राठौर ने 18 जुलाई को सिरसी थाने में लिखित शिकायत देकर चांदी और पैसों के लेन-देन का पूरा मामला बताया था। शिकायत में उसने चांदी वापस नहीं मिलने के साथ अभद्रता और मारपीट के आरोप भी लगाए थे। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद दोनों पक्षों के बीच मौखिक राजीनामा हो गया था।

बेटी को लेकर तनाव में था मृतक 

मृतक के परिजनों का कहना है कि मनोज अपनी बेटी के वैवाहिक जीवन को लेकर भी लंबे समय से मानसिक तनाव में था। उनका आरोप है कि शादी के बाद बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। हाल ही में बेटी ने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद ससुराल पक्ष ने उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। परिवार का दावा है कि इन घटनाओं ने मनोज को भीतर से काफी परेशान कर दिया था।

इंदौर: खाना खाने जा रही युवती की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात कार ने मारी टक्कर

हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस

सिरसी थाना पुलिस ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस वीडियो में लगाए गए आरोपों, पुराने विवाद, आर्थिक लेन-देन और पारिवारिक परिस्थितियों सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts