PlayBreaking News

गुना फ्री हेल्थ कैंप :सेवा का संकल्प बना मिसाल...BPL महिलाओं को निशुल्क उपचार और दवाओं का सहारा

गुना में डॉ. सतीश राजपूत हर रविवार निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर महिलाओं को मुफ्त उपचार उपलब्ध करा रहे हैं। वे BPL कार्डधारी मरीजों को निशुल्क दवाएं भी देते हैं, जिसका लाभ गुना सहित आसपास के पांच जिलों के लोग उठा रहे हैं। हालिया शिविर में 100 से अधिक मरीजों का परीक्षण और उपचार किया गया।
Follow on Google News
सेवा का संकल्प बना मिसाल...BPL महिलाओं को निशुल्क उपचार और दवाओं का सहारा
गुना : रविवार को स्वास्थ्य शिविर में डॉ. राजपूत ने महिलाओं का मुफ्त इलाज किया।

गुना। शहर के प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश राजपूत का महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर किया गया सेवा संकल्प अब आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रहा है। डॉ. राजपूत द्वारा प्रत्येक रविवार निशुल्क मरीजों का उपचार किया जाता है, वहीं BPL कार्डधारी मरीजों को निशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इस पहल का लाभ केवल गुना ही नहीं, बल्कि आसपास के करीब पांच जिलों से आने वाले मरीज भी उठा रहे हैं। खासकर वे महिलाएं, जो आर्थिक परेशानी के कारण समय पर अपना इलाज नहीं करा पाती थीं, उन्हें इस निशुल्क सेवा से बड़ी राहत मिल रही है।

रविवार के कैंप में 100 से अधिक मरीजों का निशुल्क उपचार

रविवार को आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक मरीजों का निशुल्क परीक्षण एवं उपचार किया गया, जबकि करीब 60 मरीजों को निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में बड़ी संख्या में BPL कार्डधारी महिलाएं भी पहुंचीं। अशोकनगर से आईं सुनीता बाई ने कहा कि डॉ. राजपूत  मरीजों को निशुल्क देखते हैं और जरूरतमंदों को मुफ्त दवाएं भी देते हैं। दूसरे जिलों से आए मरीजों ने भी डॉ. राजपूत के व्यवहार और उपचार की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने डॉक्टर का नाम पहले सुना था, लेकिन आज इलाज कराया। 

ये भी पढ़ें: भोपाल: सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- अब अलग तरह का नशा बढ़ रहा: कहा- पहले हर गली-चौराहे पर पान-सिगरेट की दुकानें थीं

हाई रिस्क केस का भी हो रहा उपचार

डॉ. राजपूत के निशुल्क कैंप में लगातार BPL कार्डधारी मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जो इस पहल का प्रमुख लक्ष्य है। शिविरों के माध्यम से महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। महिलाएं अब छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को छिपाने के बजाय समय पर चिकित्सकीय सलाह ले रही हैं। कैंप में हाई रिस्क केस की पहचान कर उनका उचित उपचार भी किया जा रहा है।
इस सेवा कार्य में डॉ. अंजलि, शुभम जैन, लता, यश, अरविंद, संतोष सोनी, गोलू बुंदेला सहित टीम हेल्प का सहयोग रहा।

महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना मुख्य उद्देश्य

डॉ. सतीश राजपूत ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बचपन से ही उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझते देखा है। इसी अनुभव से उनके मन में महिलाओं की सेवा और उन्हें समय पर उचित उपचार उपलब्ध कराने का संकल्प पैदा हुआ। इसी संकल्प के तहत वे प्रत्येक रविवार निशुल्क मरीजों को देखते हैं। जरूरतमंद BPL मरीजों को दी जाने वाली दवाओं का खर्च भी डॉ. राजपूत स्वयं वहन करते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें समय पर उचित उपचार उपलब्ध कराना है। अब तक सैकड़ों मरीज इस पहल का लाभ ले चुके हैं।

ये भी पढ़ें: जब दोस्ती बनी मोटिवेशन, तीन दोस्तों ने एक साथ पास की UPSC, पूरा किया अफसर बनने का सबसे बड़ा सपना

Rajkumar Rajak
By Rajkumar Rajak
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts