गुना में सनसनी :कमरे में मिला दंपति का शव, छह महीने पहले हुई थी शादी

मध्य प्रदेश के गुना जिले के रूठियाई इलाके में कमरे से सूरज सहरिया और उनकी पत्नी आरती के शव मिले हैं। प्रारंभिक आशंका है कि पहले पत्नी की हत्या हुई और फिर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Follow on Google News
कमरे में मिला दंपति का शव, छह महीने पहले हुई थी शादी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्य प्रदेश के गुना जिले के रूठियाई इलाके में गुरुवार दोपहर एक कमरे से पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों शव तीन से चार दिन पुराने बताए जा रहे हैं। शव काले पड़ चुके थे और सड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। शुरुआती आशंका है कि पहले पति ने पत्नी की हत्या की और बाद में खुद फांसी लगाकर जान दे दी।

    ईंट भट्टे के पास कमरे में रहते थे दोनों

    धरनावदा थाना प्रभारी प्रभात कटारे ने बताया कि मृत युवक का नाम सूरज सहरिया (24) है। वह बजरंगगढ़ की बीस भुजा कॉलोनी का रहने वाला था। मृत युवती का नाम आरती है। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही बजरंगगढ़ थाने में दर्ज थी। दोनों रूठियाई इलाके में ईंट भट्टों के पास बने एक कमरे में रह रहे थे।

    भाई को हुआ शक, दरवाजा तोड़कर देखा

    सूरज का भाई पास ही दूसरे ईंट भट्टे पर काम करता है। पिछले दो दिनों से दोनों दिखाई नहीं दे रहे थे। बुधवार रात उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, इसलिए वह वापस लौट गया। गुरुवार सुबह वह फिर कमरे पर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। शक होने पर उसने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर देखा तो युवती का शव जमीन पर पड़ा था, जबकि युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

    ये भी पढ़ें: भोपाल : 30-31 मार्च को युवा विधायकों का सम्मेलन, 3 राज्यों के 70 से ज्यादा MLA होंगे शामिल

    छह महीने पहले की थी शादी

    शुरुआत में यह कहा जा रहा था कि दोनों साथ रह रहे थे। लेकिन सूरज के बड़े भाई विनोद सहरिया ने बताया कि दोनों ने करीब छह महीने पहले शादी कर ली थी। विनोद के अनुसार, सूरज ने उसे शादी की तस्वीर भी दिखाई थी और कहा था कि चिंता मत करो, मैंने शादी कर ली है।

    शनिवार को हुई थी आखिरी बात

    विनोद ने बताया कि उसकी अपने भाई सूरज से आखिरी बार शनिवार को बात हुई थी। सूरज ने उसे रूठियाई आने के लिए कहा था ताकि दोनों साथ काम कर सकें। सूरज ईंट भट्टे पर मिट्टी फेंकने का काम करता था, जबकि उसकी पत्नी पास में बैठकर पानी देती थी।

    चेहरों पर लगा था होली का रंग

    दोनों के चेहरों पर होली का रंग भी लगा हुआ मिला है। इससे संभावना जताई जा रही है कि रंगपंचमी के दिन दोनों ने होली खेली थी। इसके बाद से किसी ने उन्हें नहीं देखा। पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टरों के दल ने उनका परीक्षण किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts