🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

Delhi Metro:15 अगस्त को पतंग उड़ाने वाले सावधान! DMRC ने जारी की एडवाइजरी

15 अगस्त के मौके पर दिल्ली-एनसीआर में पतंगबाजी का क्रेज बढ़ जाता है, लेकिन दिल्ली मेट्रो ने इसे लेकर लोगों को सावधान किया है। DMRC ने एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर के आसपास पतंग न उड़ाने की अपील की है, क्योंकि मेट्रो की OHE बिजली लाइन में 25,000 वोल्ट का करंट रहता है।
Follow on Google News
15 अगस्त को पतंग उड़ाने वाले सावधान! DMRC ने जारी की एडवाइजरी
15 अगस्त को पतंग उड़ाने वाले सावधान!

नई दिल्ली। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के मुताबिक पतंग का मांझा OHE लाइन में फंसने से बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है। मांझा ट्रेन के पैंटोग्राफ में उलझने पर मेट्रो संचालन भी प्रभावित हो सकता है। खासतौर पर धातु वाले मांझे को लेकर गंभीर खतरे की चेतावनी दी गई है। संभावित व्यवधान से निपटने के लिए DMRC ने संवेदनशील स्टेशनों के आसपास विशेष टीमें भी तैनात की हैं।

'मेट्रो लाइन के आसपास पतंग न उड़ाएं' 

दिल्ली-एनसीआर में दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क करीब 416 किलोमीटर तक फैला है और इसका बड़ा हिस्सा एलिवेटेड है। मेट्रो ट्रेनों को बिजली उपलब्ध कराने के लिए ट्रैक के समानांतर OHE यानी Over Head Equipment की लाइव वायर लगी होती है। पतंग उड़ाते समय उसकी डोर इन तारों तक पहुंचने पर मांझा OHE में फंस सकता है। 25,000 वोल्ट की बिजली लाइन के संपर्क में आने से गंभीर हादसा हो सकता है और यह स्थिति जानलेवा भी साबित हो सकती है।

15 अगस्त पर लाल किले की सुरक्षा में AI का पहरा, ऐसे काम करेगा Abhigyan App

पैंटोग्राफ में उलझा मांझा तो थम सकती है मेट्रो

पतंग की डोर केवल OHE लाइन में ही नहीं, बल्कि चलती हुई मेट्रो के पैंटोग्राफ में भी उलझ सकती है। पैंटोग्राफ वह उपकरण है, जिसके जरिए ट्रेन OHE से बिजली प्राप्त करती है। मांझा फंसने से OHE ट्रिप हो सकती है या पैंटोग्राफ को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसी स्थिति में संबंधित कॉरिडोर पर ट्रेन परिचालन बाधित होने की आशंका रहती है, जिसका सीधा असर बड़ी संख्या में यात्रियों पर पड़ सकता है।

Breaking News

धातु वाले मांझे को लेकर खास चेतावनी

DMRC ने खास तौर पर धातु वाले मांझे के साथ मेट्रो लाइन के पास पतंग उड़ाने को बेहद खतरनाक बताया है। बिजली की लाइन के सीधे या अप्रत्यक्ष संपर्क में आने से गंभीर हादसा हो सकता है। खतरा केवल पतंग उड़ाने वाले व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि मांझा OHE में फंसने से मेट्रो संचालन भी प्रभावित हो सकता है। इसलिए DMRC ने स्वतंत्रता दिवस के दौरान लोगों से खुले और सुरक्षित स्थानों पर ही पतंग उड़ाने की अपील की है।

मेट्रो ने स्टेशनों पर तैनात की टीमें

पतंगों के कारण संभावित व्यवधान से निपटने के लिए DMRC ने भी अपनी तरफ से तैयारी की है। पतंगबाजी की आशंका वाले स्टेशनों के आसपास विशेष टीमें तैनात की गई हैं, जो मेट्रो लाइन के आसपास फंसी पतंगों और मांझे पर नजर रखेंगी। मांझा दिखाई देने पर इन टीमों द्वारा उसे जल्द से जल्द हटाने की कार्रवाई की जाएगी। ट्रेन ऑपरेटरों और स्टेशन स्टाफ को भी मेट्रो लाइन पर पतंग या मांझा दिखाई देने की स्थिति में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

NRI बनने से पहले 5 काम जरूर करें, विदेश जाने के बाद प्रॉपर्टी और बैंकिंग से जुड़ी परेशानी होगी कम

सुरक्षित जगह पर ही पतंग उड़ाने की अपील

DMRC ने लोगों से अपील की है कि स्वतंत्रता दिवस के दौरान पतंग उड़ाने के लिए ऐसी जगह का चुनाव करें, जहां आसपास एलिवेटेड मेट्रो लाइन न हो। खासकर रिहायशी इलाकों से गुजरने वाली एलिवेटेड मेट्रो लाइनों के आसपास पतंग उड़ाने से बचने की सलाह दी गई है। DMRC का कहना है कि पतंगबाजी का आनंद खुले और सुरक्षित स्थानों पर लिया जाना चाहिए। सावधानी बरतकर हादसे के साथ-साथ मेट्रो सेवाओं में होने वाले संभावित व्यवधान को भी रोका जा सकता है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

icon

Latest Posts